Grahan Dosh In Mesh 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार साल 2023 (New Year 2023) में कई शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 1 जनवरी 2023 को मेष राशि में ग्रहण दोष (Grahan Dosh In Aries) का निर्माण हो रहा है। यह ग्रहण दोष चंद्र और राहु ग्रह की युति से बन रहा है। जो ज्योतिष के दृष्टिकोण से अशुभ माना जा रहा है। साथ ही इसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनसे जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि: आप लोगों के लिए ग्रहण दोष (Grahan Dosh 2023) थोड़ा हानिकारक साबित हो सकता है। क्योंकि ग्रहण दोष आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सेहत से संबंधित कुछ परेशानी सामने आ सकती हैं। साथ ही जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस समय आप साझेदारी का शुरू नहीं करें, अन्यथा धन की हानि हो सकती है। साथ ही ग्रहण दोश के कारण  आपके संबंध अपने किसी करीबी से बिगड़ सकते हैं। साथ ही आपको व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि: ग्रहण दोष बनने से कन्या राशि के जातकों का सावधान रहना चाहिए। क्योंकि यह दोष आपकी गोचर कुंडली के आठवें भाव में बनने जा रहा है। जिसे आयु और गुप्त रोग का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको  स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं। वहीं इस दौरान आपके फिजूल खर्च अधिक रहेंगे। जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। साथ ही इस समय व्यापार में निवेश करने से भी बचें, तो बेहतर रहेगा।

वृष राशि: आप लोगों के लिए ग्रहण दोष नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह दोष आपकी राशि से 12वें भाव में बनने जा रहा है। जिसे खर्च और हानि का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में घाटा हो सकता है या कोई बड़ी डील फाइनल होते- होते रुक सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर जूनियर या सीनियर के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।