Rahu Budh Yuti Effects 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में बुध और राहु की युति बनने जा रही है। ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्र का कारक माना जाता है। वहीं राहु ग्रह को कठोर वाणी, जुआ, यात्राएं, चोरी, दुष्ट कर्म का कारक माना जाता है। यह संयोग यह संयोग 18 साल बाद कुंभ राशि में बनेगा। ऐसे में कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों कों शेयर, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2 दिन बाद बाद बनेगा पावरफुल शुक्रादित्य राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, अचानक धनलाभ के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और राहु की युति लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन के होने की संभावना दिख रही है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के अवसर प्राप्त होंगे। यह योग साझेदारी वाले कार्यों में भी सफलता दिलाएगा। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध और राहु का संयोग कुंभ राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है।क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको नौकरी में लीडरशिप रोल मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपकी कमाई में वृद्धि होगी। साथ ही आपको इस समय मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं भविष्य की योजनाएं अधिक व्यवस्थित और मजबूत दिखाई दे रही हैं। साथ ही सामाजिक सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु और बुध का संयोग निवेश और आय़ के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनेगी। इसलिए इस अवधि में आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपने जो भी पहले निवेश किया है उसका फल आपको इस दौरान अच्छा मिलेगा। वहीं पिछले निवेश से आपको लाभ प्राप्ति के अच्छे मौके मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस या व्यापार में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से बड़ा लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026