Pyrite Stone: आज के समय हर व्यक्ति सुख-समृद्धि, धन-संपदा से लेकर परिवारिक सुख पाने के लिए खूब मेहनत करता है। लेकिन कई कारणों से सफलता हासिल नहीं होती है। ऐसे में विशेष उपायों को करने के साथ कुंडली में जिस ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, तो इससे संबंधित उपाय और रत्न धारण करते हैं। ऐसे ही इस समय एक रत्न की काफी बात की जा रही है वो है पाइराइट रत्न। ज्योतिष शास्त्र में इस रत्न को काफी शक्तिशाली रत्नों में से एक माना है। ये रत्न व्यक्ति को रातों-रात किस्मत तक बदलने की ताकत रखता है। इसे घर में विधिवत रखने से लेकर अंगूठी या फिर लॉकेट के रूप में धारण करते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और कर्ज से निजात मिलने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं टैरो एक्सपर्ट पूजा वर्मा से इस पत्थर के बारे में सबकुछ…

21 सितंबर से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, कर्मफल दाता शनि बनाएंगे अद्भुत योग, धन-वैभव में होगी बढ़ोतरी

टैरो एक्सपर्ट पूजा वर्मा के अनुसार, पाइराइट एक आकर्षक और चमकीला पत्थर है जिसे “फूल्स गोल्ड” के नाम से भी जाना जाता है। यह न सिर्फ देखने में सुंदर होता है, बल्कि इसे पहनने से जीवन में कई लाभ भी मिलते हैं। यह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति भी रखता है। अगर आप आत्मविश्वास, ऊर्जा और आर्थिक समृद्धि की तलाश में हैं, तो पाइराइट आपके लिए एक उत्तम विकल्प हो सकता है।

Indira Ekadashi 2025 Vrat Katha in Hindi: इंदिरा एकादशी पर जरूर पढ़ लें ये व्रत कथा, सुख-समृद्धि के साथ पितरों को होगी मोक्ष की प्राप्ति

कुंडली में किस ग्रह को करता है मजबूत?

पाइराइट का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस, आत्मबल और एक्शन का ग्रह है। पाइराइट पहनने से कुंडली में मंगल मजबूत होता है, जिससे व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता, हिम्मत और क्रियाशीलता आती है। इसके अलावा ये पत्थर सूर्य से भी संबंधित माना जाता है। इस पत्थर को धारण करने से शनिदेव भी अति प्रसन्न होते हैं।

साल 2027 तक इन राशियों पर रहेंगी शनिदेव की विशेष कृपा, चांदी के पाये के साथ विराजमान, आकस्मिक धन लाभ के साथ तरक्की के योग

पाइराइट रत्न पहनने के लाभ

धन और समृद्धि का प्रतीक

पाइराइट को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। इसे पहनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि

पाइराइट पहनने से व्यक्ति में आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। यह आपको डर, शंका और कमजोरी से बाहर निकालने में मदद करता है।

मानसिक स्पष्टता और निर्णय शक्ति

यदि मन में उलझन हो, विचार स्पष्ट न हों, तो पाइराइट पहनने से मानसिक स्पष्टता मिलती है और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है।

ऊर्जा और शक्ति में बढ़ोतरी

पाइराइट शरीर और मन दोनों में ऊर्जा का संचार करता है। इसे पहनने से थकान और नकारात्मकता दूर होती है।

करियर में देता है तरक्की

इस रत्न को पहनने से करियर में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत के बल पर पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है।

किन राशियों के जातक धारण कर सकते हैं पाइराइट पत्थर

इस पत्थर को मुख्य रूप से मेष, सिंह और वृश्चिक जैसी अग्नि तत्व की राशियों के जातक धारण कर सकते हैं। इसके अलावा जिन जातकों का कुंडली में सूर्य और मंगल कमजोर हों, तो वह पाइराइट पहन सकते हैं।

धनतेरस से पहले इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य बनाएंगे पावरफुल योग, आकस्मिक धन लाभ के योग

ऐसे पहनें पाइराइट रत्न

पाइराइट को मंगलवार के दिन पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। इसे पहनने से पहले गंगाजल और दूध में धोकर शुद्ध करना चाहिए। पहनने से पहले “ॐ भौमाय नमः” मंत्र का 11 बार जप करें। इसे आप चांदी, तांबा, लोहा या स्टील की धातु में बनवा सकते हैं। पाइराइट को गले में लॉकेट के रूप में या दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में पहन सकते हैं। स्त्रियाँ इसे बाएं हाथ की अनामिका में भी पहन सकती हैं।

पाइराइट पहनते समय ध्यान में रखें ये बाते

  • पाइराइट पहनते समय मन साफ और शांत होना चाहिए।
  • नकारात्मक विचारों से दूर रहें और सकारात्मक सोच रखें।
  • यदि किसी ज्योतिषाचार्य से परामर्श लेकर पहनें, तो और भी अच्छे फल मिलते हैं।
  • इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें और समय-समय पर साफ करें।

सितंबर माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।