Putrada Ekadashi 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। इस एकादशी को पवित्रोपना एकादशी या पवित्र एकादशी के नाम भी जाना जाता है। इस साल सावन पुत्रदा एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि किस दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखना शुभ होगा। आइए जानते हैं…

: जल्द ही लगने वाला है 4 घंटे 24 मिनट का सूर्य ग्रहण, छा जाएगा अंधेरा, जानें भारत में दिखेगा कि नहीं

कब है सावन पुत्रदा एकादशी 2025? (Sawan Putrada Ekadashi 2025 Date)

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ – 04 अगस्त 2025 को 11:41 ए एम बजे

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त – 5 अगस्त 2025 को 01:12 पी एम बजे

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 तारीख: 5 अगस्त 2025

Capricorn Horoscope 2025: मकर राशि को मिली शनि साढ़ेसाती से मुक्ति, जानें व्यापार,नौकरी और आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 5 माह

सावन पुत्रदा एकादशी 2025 मुहूर्त (Putrada Ekadashi 2025 Shubh Muhurat)

पूजन का ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 से सुबह 05:02 बजे तक
रवि योग – सुबह 05:45 से सुबह 11:23 बजे तक रहेगा।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक रहेगा।
शाम के समय पूजन का मुहूर्त- शाम 07:09 बजे से शाम 07:30 बजे तक

Weekly Tarot Reading 3 To 9 August 2025: इस सप्ताह शनि रहेंगे वक्री, इन राशियों के जातक होंगे मालामाल, जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

श्रावण पुत्रदा एकादशी पारण का समय (Putrada Ekadashi 2025 Paran Time)

6 अगस्त को सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 8 बजकर 26 मिनट तक व्रत का पारण कर सकते हैं। पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 02:08 मिनट पर है।

पुत्रदा एकादशी 2025 पर शुभ योग (Putrada Ekadashi 2025 Shubh Yog)

इस साल पुत्रदा एकादशी का पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के संयोग में रवि योग का भी संयोग बन रहा है।

Weekly Horoscope 4 To 10 August 2025: इस सप्ताह इन 5 राशियों के चमकेंगे किस्मत के तारे, मिलेगी गुड न्यूज, जानें साप्ताहिक राशिफल

श्री विष्णु मंत्र (Vishnu Mantra)

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ||

क्लेश नाशक श्री विष्णु मंत्र:
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।
प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।

विष्णु गायत्री मंत्र:
नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि ।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ॥

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।