Pushya Nakshatra 2024: हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य, शुभ या फिर 16 संस्कार करने के लिए ग्रह, शुभ समय के साथ-साथ नक्षत्र का पूरा ध्यान रखा जाता है। ऐसे ही एक शुभ योग होता है जिसे काफी अच्छा माना जाता है। रवि पुष्य योग में किसी भी काम को करने का फल कई गुना अधिक होता है। इसके साथ ही इस दिन स्नान-दान, पूजा-पाठ करने से विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही जीवन में सफलता, समृद्धि आती है। आइए जानते हैं रवि पुष्य नक्षत्र के बारे में और क्या खरीदना होगा शुभ…

कब से कब तक है है रवि पुष्य नक्षत्र?

हिंदू पंचांग के अनुसार, रवि पुष्य नक्षत्र 7 जुलाई को सुबह 5 बजकर 29 मिनट से शुरू हो रहा है, जो 8 जुलाई को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रहा है।

पुष्य नक्षत्र क्यों माना जाता है खास?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 8वें स्थान में आता है। इसे सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। अगर कुंडली में ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल नहीं होती है। लेकिन पुष्य नक्षत्र अनुकूल होने पर सब अनुकूल कर देता है। रविवार के दिन होता है, तो इसे रवि और गुरुवार के दिन होता है, तो इसे गुरु पुष्य नक्षत्र कहा जाता है। इस दिन सभी कामों को करने के साथ नया बिजनेस शुरू करने से लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने और अध्यात्मिक मार्ग में चलना शुभ माना जाता है।

रवि पुष्य नक्षत्र में करें ये काम

रवि पुष्य नक्षत्र में अलग-अलग तरह के मांगलिक काम करना शुभ माना जाता है। इस दौरान सोना-चांदी खरीदना चाहिए। इसके अलावा रियल एस्टेट में निवेश करना चाहिए। इससे आपको अधिक लाभ मिलता है। वाहन, संपत्ति आदि करने से सौभाग्य, खुशहाली के साथ धन-संपदा की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन अनुष्ठान कराने के अलावा दान करने के साथ गौ माता को गुड़ खिलाना चाहिए।

रवि पुष्य नक्षत्र पर घर लाएं ये चीजें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रवि पुष्य नक्षत्र के दिन मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं। इसलिए आज के दिन घर कौड़ी, कलश, चंदन के अलावा शंख आदि लेना चाहिए। इसके अलावा सोना-चांदी की ज्वैलरी के साथ वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा चने की दाल खरीदना शुभ माना जाता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।