Chandra Grahan, Purnima 2018: आज 31 जनवरी को 2018 को चंद्र ग्रहण हो रहा है और इस दिन माघ माह की पूर्णिमा भी है। इसलिए आज के दिन का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना गया है। हिंदू पंचाग के अनुसार ग्यारहवें महीने में कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य प्रवेश करता है तब माघ पूर्णिमा का पवित्र योग बनता है। इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से शोभायमान होकर अमृत की वर्षा करते हैं। इसके अंश वृक्षों, नदियों, जलाशयों और वनस्पतियों में होते हैं। माना जाता है कि माघ पूर्णिमा में स्नान दान करने से सूर्य और चंद्रमा युक्त दोषों से मुक्ति मिलती है। माघ पूर्णिमा के दिन माघ मेले का आयोजन किया जाता है। स्नान और दान के बाद श्रद्धालु पूजा-पाठ, यज्ञ आदि करते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की पूर्णिमा 31 जनवरी 2018 को है। इसी दिन खग्रास चंद्रग्रहण भी है। माघ माह को बत्तीसी पूर्णिमा व्रत भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार माघी पूर्णिमा के दिन अन्न दान और वस्त्रदान का महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद गरीबों को भोजन करवाया जाता है। इस दिन स्नान के लिए महत्व है कि भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं। इसी कारण से इस दिन किया गंगा स्नान मोक्ष की प्राप्ति कराता है। ब्रह्मवैवृत पुराण के अनुसार माना जाता है कि भगवान विष्णु क्षीर सागर में विराजते हैं और गंगा का जल क्षीर सागर का ही रुप माना जाता है। सूर्य और चंद्रमा के दोषों से मुक्ति पाने के लिए इस दिन स्नान किया जाता है।
चंद्र ग्रहण 2018: जानें किस दिन होगा चंद्रग्रहण और किस समय दिखेगा चांद
पद्मपुराण के अनुसार माना जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन स्नान करने वाले पर भगवान विष्णु कि कृपा रहती है और सुख-सौभाग्य, धन-संतान की प्राप्ति होती है। माघ माह की पूर्णिमा में कृष्ण भक्ति आनंद, सुख और सौभाग्य देने वाली मानी गई है। भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण की भक्ति से ही कलह दूर करने और सरस, सहज और सौभाग्यशाली जीवन के लिए पूर्णिमा तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सभी देव प्रयाग में आकर स्नान करते हैं जिस कारण प्रयाग में मेले का आयोजन किया जाता है और लाखों श्रद्धालु स्नान करते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन व्रत करने वाले सत्यनारायण की कथा का पाठ करते हैं।
Chandra Grahan 2018: जानिए क्या होता है चंद्र ग्रहण, यह कैसे होता है

