Purnima Date List 2025: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रदेव के साथ शिवजी, भगवान विष्णु एवं लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है। साथ ही पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि हर महीने शुक्ल पक्ष के आखिरी दिन पड़ती है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के सामने होते हैं और चंद्रमा का प्रकाश दिव्य दिखाई देता है, इसलिए इसे फुल मून भी कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी इस दिन का महत्व है। इस दिन पूजा-पाठ का भी खास महत्व होता है। आपको बता दें कि साल 2025 की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। ऐसे में अगर आप अगले साल पूर्णिमा तिथि को लेकर जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। आइए जानते हैं साल 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि।

पूर्णिमा व्रत का महत्व

पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे कामों का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। अगर आप इस दिन सच्चे मन से भगवान की पूजा करते हैं, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। खासतौर पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

साल 2025 में कब-कब है पूर्णिमा?

13 जनवरी 2025, सोमवार, पौष, शुक्ल पूर्णिमा

12 फरवरी 2025, बुधवार, माघ, शुक्ल पूर्णिमा

14 मार्च 2025, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पूर्णिमा

12 अप्रैल 2025, शनिवार, चैत्र, शुक्ल पूर्णिमा

12 मई 2025, सोमवार, वैशाख, शुक्ल पूर्णिमा

11 जून 2025, बुधवार, ज्येष्ठ, शुक्ल पूर्णिमा

10 जुलाई 2025, गुरुवार, आषाढ़, शुक्ल पूर्णिमा

9 अगस्त 2025, शनिवार, श्रावण, शुक्ल पूर्णिमा

7 सितम्बर 2025, रविवार, भाद्रपद, शुक्ल पूर्णिमा

7 अक्टूबर 2025, मंगलवार, आश्विन, शुक्ल पूर्णिमा

5 नवंबर 2025, बुधवार, कार्तिक, शुक्ल पूर्णिमा

4 दिसंबर 2025, गुरुवार, मार्गशीर्ष, शुक्ल पूर्णिमा

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024