Pukhraj Gemstone Benefits: वैदिक ज्योतिष में नवरत्नों का वर्णन मिलता है। साथ ही इन रत्नों का संबंध नवग्रह से होता है। आपको बता दें कि रत्न प्राकृतिक धातु होते हैं, जो अपनी सुंदरता और चमक के कारण आभूषण बनाने में उपयोग किए जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं पुखराज रत्न के बारे में, जिसका संबंध समृद्धि और यश के दाता गुरु ग्रह से माना जाता है। पुखराज पहनने से ऐश्वर्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति की समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ती है। वहीं धन आगमन के नए मार्ग बनते हैं। वहीं व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है। आइए जानते हैं पुखराज पहनने के लाभ और इसको धारण करने की विधि…
30 साल बाद नवपंचम राजयोग बनने से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि और सूर्य देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग
जानिए कैसा होता है पुखराज
मार्केट में अगर हम सबसे अच्छे पुखराज की बात करें तो सीलोनी पुखराज होता है। लेकिन ये थोड़ा मंहगा मिलता है। वहीं आपको बता दें कि पुखराज को अंग्रेजी में यलोसफायर कहते हैं। वहीं पुखराज हल्के पीले और डार्क पीले दोनों रंग में आता है।
पुखराज पहनने से मान- सम्मान की होती है प्राप्ति
पुखराज पहनने से व्यक्ति के जीवन में संपन्नता आती है। साथ ही पुखराज धारण करने से करियर और कारोबार में उन्नति मिलती है। साथ ही जो लोग ज्योतिष, आध्यात्म या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, वो लोग पुखराज धारण कर सकते हैं। वहीं पुखराज पहनने से मान- सम्मान और प्रतिष्ठा मिलती है। साथ ही पुखराज रत्न पहनने से स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति मिलती है।
इन राशियों के लिए पुखराज रत्न शुभ
पुखराज रत्न धनु और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ माना गया है। क्योंकि इन राशियों के स्वामी गुरु ग्रह हैं। वहीं जिनकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर हो या अशुभ प्रभाव डाल रहा हो, उन्हें पुखराज पहनने की सलाह दी जाती है। वहीं जन्मकुंडली में गुरु ग्रह उच्च के या शुभ स्थित हों वो लोग पुखराज पहन सकते हैं। तुला लग्न वाले जातक पुखराज पहन सकते हैं, क्योंकि गुरु आपके पंचम स्थान के स्वामी होते हैं। वहीं पुखराज के साथ गोमेद और लहसुनिया पहनने से बचना चाहिए।
धन- समृद्धि के लिए सावन में रोज करें इस स्त्रोत का पाठ, महादेव होंगे प्रसन्न, सभी मनोरथ होंगे पूर्ण
इस विधि से करें धारण
पुखराज रत्न को गुरुवार के दिन धारण करना चाहिए। वहीं पुखराज को सोने या चांदी के धातु में जड़वाकर धारण कर सकते हैं। पहनने से पहले अंगूठी को गंगा जल या दूध से शुद्ध कर लें। इसके बाद अंगूठी को दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में धारण कर सकते हैं। साथ ही धारण करने के बाद पुखराज के संबंधित वस्तुओंं को दान करना चाहिए।
