Pukhraj Ratna Identification: दुनिया भर में क्रिकेटर्स से लेकर नामी एक्टर्स तक एक रत्न काफी प्रचलित है वो है पुखराज रत्न। इसे अंग्रेज़ी में इसे Yellow Sapphire के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पुखराज को रत्नों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह गुरु ग्रह (Jupiter) का प्रतिनिधि रत्न है। गुरु को  ज्ञान, शिक्षा, धर्म, संतान, भाग्य, धन और आध्यात्मिक विकास आदि का कारक माना जाता है। पुखराज महंगे रत्नों में से एक माना जाता है। ऐसे में बाजार में कांच या फिर अन्य स्टोन से बने नकली पुखराज भारी मात्रा में मिलते हैं। इसे आप काफी लंबे समय तक पहने रहते हैं। लेकिन प्रभाव नहीं देखने को मिलता है।  इस लेख में हम आपको बताएंगे नकली पुखराज पहचानने के आसान तरीका। इसके साथ ही जानें पुखराज रत्न कब, किन्हें और कैसे धारण करना फायदेमंद हो सकता है…

कहीं आप नकली पन्ना तो नहीं पहन रहे हैं, जानें असली रत्न पहचानने के 5 आसान तरीके और धारण करने की सही विधि

पुखराज क्या  है?(What is Yellow Sapphire)

पुखराज (Yellow Sapphire) मुख्य रूप से कोरंडम (Corundum) खनिज परिवार से संबंधित है, जो एल्युमीनियम और फ्लोरीन  से बना सिलिकेट है और अपने पीले या सुनहरे रंग के लिए जाना जाता है।  यही प्रजाति नीलम और माणिक की भी होती है। ज्योतिष शास्त्र में पुखराज को रत्नों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह गुरु ग्रह (Jupiter) का प्रतिनिधि रत्न है।

पुखराज का सबसे अच्छा ओरिजिन कौन सा है?

बता दें कि  पुखराज मुख्य रूप से श्रीलंका, म्यांमार (बर्मा), थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका जैसे देशों में पाया जाता है। इनमें श्रीलंकन पुखराज (Ceylon Yellow Sapphire) को सबसे श्रेष्ठ और प्रसिद्ध माना जाता है, क्योंकि इसकी क्लैरिटी, चमक और प्राकृतिक वाइब्रेशन बहुत बेहतर होती है।

पुखराज पहनने के फायदे ( Benefits of Yellow Sapphire)

  • अगर आपके जीवन में किसी न किसी तरह की समस्याएं आती रहती हैं, तो पुखराज को धारण करना चाहिए। ये रत्न आपके लिए Game Changer साबित हो सकता है:
  • मेहनत के बावजूद रिजल्ट न मिल रहा है, तो इसे पहनना चाहिए।
  • जीवन में मौके आते हैं लेकिन टिकते नहीं, तो पुखराज लाभकारी हो सकता है।
  • आर्थिक तंगी से निजात दिलाता है।
  • कॉन्फिडेंस से भरपूर होता है।
  • गुरु, बॉस या मेंटर्स से सहयोग मिलता है।
  • शादी में देरी या वैवाहिक समस्याएं समाप्त होती है।
  • ओवरथिंकिंग और कन्फ्यूजन से निजात मिलती है।
  • किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है।

शनिवार को सुबह उठते ही कर लें ये 5 काम, साढ़ेसाती का कष्टकारी प्रभाव होगा कम, शनिदेव होंगे प्रसन्न

पुखराज किसे नहीं पहनना चाहिए? (Who Should Not Wear Yellow Sapphire)

  • अगर गुरु पर शनि, राहु, केतु या मंगल की अशुभ दृष्टि/युति हो, तो पुखराज पहनने से लाभ की जगह नुकसान हो सकता है।
  • तुला और कुंभ राशि के जातकों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए। जब तक कि ज्योतिषी न कहें)। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन राशियों के स्वामी शुक्र और शनि का गुरु से शत्रुता का भाव होता है।
  • मिथुन, तुला और मकर राशि के अधिकांश जातक के लिए पुखराज अनुकूल नहीं माना जाता।
  • जिनकी कुंडली में गुरु छठे, आठवें या बारहवें भाव का स्वामी हो। पुखराज पहनने से कर्ज, विवाद, रोग या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
  • राहु–केतु की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो, तो पुखराज न पहनें।
  • जो पहले से आलसी, आरामप्रिय या भोग-विलासी स्वभाव के हों, तो न पहनें।
  • जिनका गुरु ग्रह पहले से अत्यंत मजबूत स्थिति में हो
  • पुखराज कोई फैशन ज्वेलरी नहीं, बल्कि शक्तिशाली ज्योतिषीय रत्न है; गलत तरीके से पहनना करियर, धन और रिश्तों में परेशानी दे सकता है।

पुखराज कौन पहन सकता है? (Who Should Wear Yellow Sapphire)

अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत है, लेकिन किसी अन्य अशुभ ग्रह की दृष्टि या प्रभाव के कारण वह अपने पूरे फल नहीं दे पा रहा है, तो पुखराज रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि पुखराज पहनने से पहले किसी योग्य और अनुभवी ज्योतिषी से अपनी कुंडली की जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

असली और नकली पुखराज की पहचान (Real vs Fake Yellow Sapphire)

 मार्केट में पुखराज की तरह दिखने वाले क्यूबिक जिरकोनिया, गिलसन येलो सफायर (लैब में बनने वाला रत्न), चैथम पुखराज होता है, तो देखने में सुंदर होते हैं लेकिन ज्योतिषीय प्रभाव शून्य माना जाता है।

कैसे करें असली पुखराज की पहचान

  • अंदर प्राकृतिक इंक्लूजन (धागे या फिंगरप्रिंट जैसे निशान) होते हैं
  • पूरी तरह कांच जैसा साफ नहीं होता
  • वजन में थोड़ा भारी महसूस होता है
  • बहुत ज्यादा चमकदार और परफेक्ट नहीं दिखता

पुखराज और येलो टोपाज़ में अंतर (Difference Between Yellow Sapphire Vs Topaz Vs Sunela ratna)

येलो टोपाज़ नकली नहीं है, लेकिन वह पुखराज का अच्छा उपरत्न है। पुखराज सबसे तेज और प्रभावशाली होता है। अगर आप पुखराज नहीं ले पा रहे हैं, येलो टोपाज़ ले सकते हैं। लेकिन इसका असर धीरे-धीरे होता है। इसके अलावा सुनहला रत्न ले सकते हैं। लेकिन इसका असर काफी हल्का होता है। इसलिए अगर बजट अनुमति दे, तो हमेशा पुखराज को प्राथमिकता दें।

पुखराज किस धातु में पहनें? (Metal for Yellow Sapphire)

ज्योतिषों के अनुसार, पुखराज को सोना (Gold), पीतल(Brass) या फिर पंचधातु की अंगूठी में पहन सकते हैं।  कौन-सी धातु उपयुक्त होगी, यह कुंडली में गुरु के विक्षेपक (Dispositor) पर निर्भर करता है।

पुखराज पहनने की विधि (How to Wear Yellow Sapphire)

अगर आप पुखराज रत्न पहनने वाले हैं, तो किसी भी मास के शुक्ल पक्ष के गुरुवार के दिन पहनें। इसे दाहिने हाथ की तर्जनी (Index Finger) में पहन सकते हैं। इसके लिए अंगूठी को गंगाजल, कच्चे दूध, शहद और शक्कर के घोल से शुद्ध करें। इसके बाद बृहस्पति देव के मंत्र ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 108 बार जाप करें।

पुखराज कितने कैरेट का पहनें?

पुखराज पहनने का एक सरल नियम है। आपके वजन के अनुसार इसका कैरेट निर्धारित होता है। यानी अगर आपका वजन 60 किलो है, तो 6 कैरेट का पुखराज पहनें। पुखराज पहनते समय 0.2–0.3 कैरेट का अंतर चल जाता है।

पुखराज पहनने के शुरुआती लक्षण

अगर आपने असली पुखराज पहना है, तो कुछ समस्याएं 1 महीने में दिखती हैं। लेकिन इसमें घबराने की जरूरत है। ये संकेत है कि रत्न ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। इसके ये लक्षण 1 माह में ही समाप्त हो जाएंगे।

  • गैस, एसिडिटी या पेट खराब
  • नींद ज्यादा आना
  • आलस्य बढ़ना
  • वजन बढ़ना

पुखराज कितने साल पहनना चाहिए?

पुखराज 4-5 साल तक पहना जा सकता है। इसका असर न्यूनतम 21 दिन से लेकर 3 महीने तक नजर आने लगते हैं।

नए साल में कर्मफल दाता शनि मीन राशि में मार्गी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशि के जातकों पर शनि की अशुभ दृष्टि पड़ सकती है। ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को सेहत, व्यापार से लेकर आर्थिक स्थिति के क्षेत्र में विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं शनि की घातक दृष्टि किन राशियों की बढ़ा सकती है मुश्किलें

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें