Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: आज कल एक संत के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनका नाम है संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज। यह वृंदावन में रहते हैं। साथ ही राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। वहीं यह अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं।  वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ग्रेट खली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है। 

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि वो कौन से संकेत हैं, जिनके यह पता लगे कि पूजा सफल हो गई, जिस पर महाराज जी उत्तर देते हैं कि जब देवी- देवता किसी व्यक्ति की पूजा से प्रसन्न होते हैं तो वह अलग- अलग तरीके से कई संंकेत देते हैं। महाराज जी आगे कहा कि जब दीये की लौ ऊपर की ओर उठने लगे तो समझ लीजिए कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं। साथ ही अगर पूजा करते हुए कोई मेहमान आपके घर आ जाए तो समझ लीजिए भगवान आपसे प्रसन्न हैं। 

श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज ने आगे कहा कि अगर पूजा करके समय व्यक्ति के आंखों से आंसू आ जाए तो समझ लीजिए भगवान उसका जल्दी मनोरथ पूर्ण करने वाले हैं। वहीं महाराज जी आगे कहा कि अगर देवी- देवता की तस्वीर के ऊपर से फूल गिर जाए तो समझ लीजिए भगवान आपसे बेहद प्रसन्न हैं। साथ ही आने वाले दिनों में आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलने वाली है। साथ ही कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

जानिए कौन हैं संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज

संत श्री ह‍ित प्रेमानंद गोविंद शरण जी ने काफी छोटी उम्र में सन्यास ग्रहण कर लिया था। वहीं अगर इनके जन्म की बात करें तो इनका जन्म कानपुर जिले के सरसौल ब्‍लॉक के अखरी गांव में हुआ। इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। वहीं प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि, जब वे 5वीं कक्षा में थे, तभी से गीता का पाठ शुरू कर दिया और इस तरह से धीरे-धीरे उनकी रुचि आध्यात्म की ओर बढ़ने लगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024