मेष राशि वाले लोग स्वाभिमानी स्वभाव के माने जाते हैं, इसलिए दिल खोल कर इस राशि के जातक अपने प्रेमी के आगे अपने विचार रखें।
वृष राशि के लोग भौतिकवादी होते हैं और हर वस्तु गुणवत्ता की गुणवत्ता उनके लिए महत्वपूर्ण रहती है। इस राशि के लोग संख्या पर नहीं गुणवत्ता पर ध्यान रखते हैं।
मिथुन राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग हर काम को ऊर्जापूर्वक करते हैं और इन लोगों को हर काम में नयापन चाहिए होता है।
कर्क राशि के लोग भावुक माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को पुरानी यादों को समेट कर तोहफे के रुप में दिया जा सकता है।
सिंह राशि के लोग अपनी बात के आगे किसी की बात नहीं सुनते हैं। इस राशि के लोगों के मूड को अच्छा बनाने के लिए कुछ नया सोचना चाहिए।
कन्या राशि के लोगों की पसंद बहुत अनोखी होती है। इन्हें हर वस्तु आसानी से पसंद नहीं आती है लेकिन कई बार हल्की-फुल्की चीजें इन्हें पसंद आ जाती हैं। इन्हें ग्रीटिंग कार्ड देकर भी प्रपोज किया जा सकता है।
तुला राशि के लोग यदि किसी को प्रपोज कर रहे हैं तो सामने वाले को अपने साथ और भरोसे का अहसास जरुर करवाएं। ऐसा रिश्ता ही जिंदगी में रोमांच भरता है।
वृश्चिक राशि के लोग आज संभल कर किसी को प्रपोज करें। सहनशक्ति ही आज आपकी सबसे ज्यादा मदद कर सकती है।
धनु राशि के लोग पार्टनर को डिनर डेट पर ले जाकर प्रपोज कर सकते हैं।
मकर राशि के लोग आज सिर्फ दोस्ती का प्रपोजल रखें, समय के साथ दोस्ती प्यार में अवश्य बदल सकती है।
कुंभ राशि के लोगों से दिल की बात निकलवाना इतना आसान नहीं है, इस राशि के लोगों को प्रपोज करने से पहले उनके व्यवहार और दिल की बात को अच्छे से समझ लें।
मीन राशि के लोग भावनात्मक रुप से कमजोर माने जाते हैं। इस राशि के लोगों को हल्का म्यूजिक बहुत भाता है। डिनर डेट पर म्यूजिक के साथ इन्हें प्रपोज कर सकते हैं।
