ज्योतिष अनुसार बिजनेस, व्यापार या नौकरी की सफलता में राशि का अहम रोल होता है। इसलिए यदि राशि को ध्यान में रखते हुए कोई भी काम शुरू किया जाए तो उसमें सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं। कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है। राशि स्वामी ग्रह के आधार पर ही ये पता चलता है कि आपके लिए कौन सा प्रोफेशन बेस्ट रहेगा।
मेष: इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को गणित, फिजिक्स, अकाउंट आदि विषयों में अधिक सफलता मिलती है। इस राशि के जातक सेना, आर्किटेक्ट, वास्तुशास्त्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। चिकित्सा, औषधि और लकड़ी का व्यवसाय भी आपके लिए उत्तम होता है।
वृषभ: ये लोग कला प्रेमी होते हैं। इसलिए ये एक्टर, सिंगर, नाट्य कला, म्यूजिक, पेंटिंग से जुड़े प्रोफेशन में अपना करियर बना सकते हैं। इसी के साथ कॉमर्स, जिओलॉजी, ऑटो सेलर, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट, सेलर इत्यादि क्षेत्रों में भी इन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होती है।
मिथुन: इस राशि के लोगों के लिए रसायन, पेट्रोल और पेंट का व्यवसाय उत्तम होता है। ये अध्यापक, कवि, गीतकार, संगीतकार, प्रवचनकर्ता, ज्योतिषी, गणित, केमिस्ट्री, जिओलॉजी, होटल मैनेजमेंट, फाइनेंस, बैंकिंग के विषय अपने लिए चुन सकते हैं।
कर्क: आपके लिए रेस्टोरेंट, होटल और जलीय व्यवसाय उत्तम होता है। इसके साथ ही शक्कर, चावल, चांदी, वस्त्र, सौंदर्य सामग्री, उपकरण मरम्मत करना, कॉमर्स, मैनेजमेंट, कम्प्यूटर के विषयों को चयन आपके लिए उचित रहेगा।
सिंह: इस राशि के लोगों को बिजनेस में सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं। आप एक अच्छे एडवाइजर, ज्योतिष, इंजीनियर, चिकित्सक, वैज्ञानिक हो सकते हैं। आपके लिए शिक्षा, खाद्य पदार्थ और जमीन का व्यवसाय करना उत्तम रहता है।
कन्या: कन्या इस राशि के लोग एजुकेशन, टीचिंग, लेखन, एक्टिंग, म्यूजिक के क्षेत्र में अच्छे मुकाम हासिल करते हैं। इनके लिए जिओलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, अकाउंट के विषय अच्छे साबित होते हैं।इलेक्ट्रोनिक्स, संचार के सामान और धातुओं का व्यवसाय करना आपके लिए उत्तम होता है।
तुला: इस राशि के लोगों को अपना करियर एक्टिंग, म्यूजिक, मैनेजमेंट, ज्यूडिशियरी, बैंक, फाइनेंस, मशीनरी, कंप्यूटर के क्षेत्र में आजमाना चाहिए। आपके लिए जलीय व्यवसाय, पेट्रोल और वस्त्र का व्यवसाय करना उत्तम रहता है।
वृश्चिक: आपके लिए सेना, पुलिस, डिफेंस, ज्यूडिशियरी, क्रिमिनल लॉयर, राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके अलावा गणित, कानून, अकाउंट, होटल मैनेजमेंट, ह्यूमन रिसोर्स के विषय आपके लिए लाभदायक साबित होते हैं। शिक्षा, औषधि और खाद्यान्न का व्यवसाय आप कर सकते हैं।
धनु: इस राशि के जातकों को गोल्ड-सिल्वर का बिजनेस, किराना, मैनेजर, होटल, सोशल सर्विस, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं। साथ ही आपके लिए जमीन, निर्माण और लकड़ी का व्यवसाय उत्तम माना गया है।
मकर: मकर राशि के जातक अच्छे सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट, वास्तु विज्ञानी, वैज्ञानिक और अच्छे रिसर्चर होते हैं। इनके लिए लोहा, कोयला, पेट्रोल और इंडस्ट्री आदि का व्यवसाय करना उत्तम होगा।
कुंभ: कुंभ राशि के स्वामी शनि है। आपके लिए वनस्पति शास्त्र, गणित, फार्मा और इलेक्ट्रिक के विषय ज्यादा हितकर साबित होते हैं। इसी के साथ आप जमीन, पेट्रोलियम और संचार से जुड़े व्यवसाय कर सकते हैं।
मीन: ज्योतिष अनुसार इस राशि के जातक अध्यात्म, इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट के सेलर, फायर सर्विस, ज्यूडिशियरी आदि में अपना करियर बना सकते हैं। आपके लिए जलीय, खाद्य पदार्थ तथा फल-सब्जियों का व्यवसाय उत्तम हो सकता है।
