Premanand Maharaj on Cat Crossing Road Good Or Bad Luck: हमारे समाज में कई लोक मान्यताएं हैं, जिनमें से एक है- अगर कोई काम करने जा रहे हों और रास्ते में बिल्ली कट जाए तो वह काम बिगड़ जाता है। खासकर हिंदू धर्म में इसे अलक्ष्मी और राहु से जोड़ा जाता है। इसलिए कई लोग इसे अपशकुन मानते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है? इस बारे में हाल ही में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में बड़ी ही सरलता से बात रखी। उन्होंने बताया कि बिल्ली का रास्ता काटना या छींक आना, नजर लगना जैसी बातें क्यों बेकार हैं। आइए जानते हैं इस पर प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा।

बिल्ली रास्ता काट जाए तो अपशकुन होता है?

अक्सर देखा जाता है कि लोग किसी जरूरी काम से जा रहे होते हैं और अचानक बिल्ली रास्ता काट देती है, तो वे वहीं रुक जाते हैं या लौट आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे काम में रुकावट आ सकती है या नुकसान हो सकता है। ये बातें पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं और लोग इसे सच मानकर डरते हैं। लेकिन प्रेमानंद महाराज इस सोच से बिल्कुल अलग राय रखते हैं। अपने एक प्रवचन के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि वे इन बातों को बिल्कुल नहीं मानते। उन्होंने साफ कहा कि बिल्ली रास्ता काट जाए या कोई छींक दे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर कोई चाहे तो उनके आगे से 100-200 बिल्लियां भी निकाल दे, तब भी कोई अमंगल नहीं होगा। ये सब बेकार की बातें हैं, जिनका कोई तर्क नहीं है।

खाली बाल्टी और नजर लगने की बात भी फिजूल

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि लोग कहते हैं अगर कोई खाली बाल्टी लेकर जाता दिख जाए तो काम बिगड़ जाता है। लेकिन यह भी पूरी तरह गलत है। इसी तरह नजर लगने की बातों को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि जब ऊपर वाले की नजर हमारे ऊपर है तो किसी की नजर हमें क्या बिगाड़ सकती है।

भगवान का नाम लेने से सब मंगल ही मंगल

प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि असली ताकत भगवान के नाम में है। अगर कोई व्यक्ति भगवान का स्मरण करते हुए घर से निकले तो उसे कोई अमंगल नहीं छू सकता। उन्होंने कहा कि ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ भगवान स्वयं सभी अमंगलों को हरने वाले हैं। अगर भगवान की कृपा है तो कोई छींक या बिल्ली कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

भगवान के भक्तों के लिए कोई अमंगल नहीं

उन्होंने कहा कि अमंगल केवल उन लोगों के लिए होते हैं जो भगवान को भूलकर चलते हैं। जो भगवान का नाम जपते रहते हैं उनके लिए कभी कोई बुरा नहीं होता। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी काम से निकलने से पहले बस भगवान का नाम लें और निडर होकर अपने कार्य में जुट जाएं। अगर कोई कहे कि भगवान का नाम लेकर भी अमंगल हुआ तो आकर बताएं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।