Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज एक महान कथा वाचक हैं। और उन्होंने छोटी उम्र से ही सन्यास ले लिय़ा था और वह काफी साल काशी में रहे थे। वहीं इस समय वह वृंदावन में रहते हैं और संत्संग के माध्यम से लाखों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। साथ ही देश- विदेश में उनके प्रवचनों को पसंद किया जाता है। वहीं महाराज जी राधा रानी को अपनी ईष्ट मानते हैं। आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि वह कौन सी आदतें हैं जिनके कारण मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जिस घर में स्त्री हमेशा क्रोधित रहती हैं। ऐसे घर से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। साथ ही ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है।
आगे प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जिस घर में सूर्य निकलने के बाद साफ- सफाई होती है, ऐसे घरों से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। क्योंकि सूर्य निकलने के बाद साफ- सफाई करना अशुभ माना गया है। वहीं स्वामी जी ने बताया कि जिस घर में घड़ी बंद रहती है तो ऐसा होने से घर के लोगों में हमेशा तनाव रहता है और लड़ाई- झगड़ा होता है। वहीं घर के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर रहती है। ऐसे घरों से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। क्योंकि बंद घड़ी निगेटिविटी फैलाती है।
स्वामी प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जो लोग टूटी हुई कंघी से अपने बाल संवारते हैं उन लोगों के जीवन में दरिद्री का वास बना रहता है। साथ ही ऐसे घरों से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। साथ ही घर के लोगों का जीवन संघर्षमय ही रहती है। ऐसे लोग कभी भी सफलता प्राप्त नहीं करते हैं और हमेशा गरीबी में जीवन व्यतीत करते हैं।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक के अखरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।