Premanand Ji Maharaj: हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसा पल आता है जब हम किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं या कोई बड़ा सपना देखते हैं, तो उस वक्त हम उसे जल्द से जल्द दुनिया के सामने लाना चाहते हैं और दूसरों से इसके बारे में बात करने का मन करता है। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या हमें अपनी योजनाओं को दूसरों से पहले ही साझा करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज जी से उनके के एक प्रवचन के दौरान एक व्यक्ति ने ऐसा ही सवाल महाराज जी से पूछा। ऐसे में आइए जानते हैं इस सवाल पर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा…
एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि क्या नया कार्य शुरू करने से पहले उसकी जानकारी दूसरों को दी जाए या नहीं? इस पर महाराज ने बहुत ही सरल और स्पष्ट उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने कार्य को छुपाकर रखते हैं तो उसमें सफलता की संभावनाएं अधिक होती हैं। जब हम अपने कार्य को पहले ही लोगों के सामने रखते हैं और फिर वह पूरा नहीं कर पाते तो वह हमारे लिए दुख का कारण बन सकता है। इसलिए, जो कार्य शुरू किया जा रहा है, उसे तब तक किसी से साझा न करें जब तक वह पूरी तरह से सफल नहीं हो जाए।
शांत और निरंतर प्रयास की शक्ति
महाराज का यह विचार हमें संयम, धैर्य और आत्मविश्वास का महत्व सिखाता है। जब हम अपनी योजनाओं को समय से पहले दुनिया के सामने रखते हैं, तो हमें अनचाहे सुझाव, आलोचनाएं और अंडरवैल्यूएशन का सामना करना पड़ सकता है। इससे हमारी ऊर्जा और उत्साह भी प्रभावित हो सकते हैं। इसके विपरीत, अगर हम अपनी मेहनत और कार्यों को चुपचाप करते रहते हैं और अंत में सफलता को सामने लाते हैं, तो न केवल परिणाम हमारे लिए गर्व का कारण बनते हैं, बल्कि समाज का विश्वास भी अधिक मजबूत होता है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
