Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज राधा रानी के अनन्य भक्त हैं। साथ ही वह वृंदावन में रहते हैं। वहीं आपको बता दें कि महाराज जी अपने सत्संग के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनके प्रश्नों का उत्तर देते हैं। वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि जिस दिन जन्मदिन हो उस दिन व्यक्ति को क्या करना चाहिए। जिस पर प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज ने बताया कि व्यक्ति को अपने जन्मदिन के दिन व्यक्ति को वयोवद्ध आश्रम में जाकर भोजन कराना चाहिए। साथ ही उन लोगों को वस्त्र दे दो। वहीं उन्होंने कहा कि अस्पताल चले जाओ, जहां मरीज को दवाई बगेरा की जरूरत हो तो उसे खरीदकर दे दो। ऐसा करने से आपको जन्मदिन सुखार्थ लगेगा। साथ ही जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।
महाराज जी ने बताया इन कार्यों को नहीं करें
प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज ने बताया कि जन्मदिन के दिन शराब और सिगरेट के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इन चीजोंं के सेवन से पुण्य नष्ट होते हैं। साथ ही शरीर का भी नाश होता है। इसलिए इस दिन मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। वहीं उन्होंने आगे कहा कि जन्मदिन के दिन केक काटने और मोमबत्ती बुझाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि यह जो कल्चर है वो वेस्टन कल्चर है। यह सभ्यता सनातनी नहीं हैं।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक के अखरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है। वहीं प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि, जब वे 5वीं कक्षा में थे, तभी से गीता का पाठ शुरू कर दिया और इस तरह से धीरे-धीरे उनकी रुचि आध्यात्म की ओर बढ़ने लगी।