हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। श्री कृष्ण की पूजा अधिकतर घरों में की जाती है। कहीं पर उनके बाल स्वरूप कान्हा के रूप में पूजा की जाती है, तो कहीं पर उनके बड़े स्वरूप की विधिवत पूजा की जाती है। श्रीकृष्ण की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। प्रेमानंद महाराज ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा और मंत्रों के जाप करने के कई नियम बताएं है। ऐसे ही प्रेमानंद महाराज जी से एकांतिक वार्तालाप में एक व्यक्ति ने कि महाराज जी श्री कृष्ण का ऐसा कौन सा शक्तिशाली मंत्र है, जिसे जपने से वह अति प्रसन्न हो सकते हैं।  इस सवाल का जवाब प्रेमानंद महाराज से बहुत ही सरलता के साथ दिया।आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा…

मथुरा-वृंदावन जाएं तो कभी भी वहां से लेकर न आएं ये 1 चीज, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद, गर्ग संहिता में है इसका उल्लेख

प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग में इस वीडियो को अपलोड किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण के सबसे शक्तिशाली मंत्र के बारे में पूछता है। इसका जवाब देते हुए महाराज की कहते हैं,  भगवान के सब नामों में, सब मंत्रों में समान शक्ति विराजमान है। कोई हल्का नहीं है। भगवान का सब नाम समान है। अनंत नाम हैं, अनंत मंत्र हैं, अनंत ग्रंथ हैं, अनंत पंथ हैं। सब समान हैं क्योंकि भगवान भगवान हैं। इसलिए कभी ऐसी भावना ना करें कि यह तो हल्का मंत्र है, यह तो हल्का नाम है, वह बहुत गुरु नाम है। सब नाम समान हैं। सब में समान सामर्थ्य विराजमान है।

Scorpio Horoscope 2025: वृश्चिक राशि को मिली शनि की ढैय्या से मुक्ति, जानें बिजनेस, करियर और आर्थिक स्थिति के हिसाब से कैसे बीतेंगे अगले 6 माह

प्रेमानंद महाराज मे आगे कहा कि जो नाम हमें प्रिय लगे उसी को जपना चाहिए या जो गुरुदेव नाम मंत्र दे दें, उसको जपना चाहिए। ऐसी भावना ना रखनी चाहिए कि कोई हल्का मंत्र है या कोई बहुत पावरफुल मंत्र है। सब पावरफुल हैं। जपने से है। अगर हमें बहुत पावरफुल मंत्र मिल जाए और हम जपें नहीं, तो हमें कोई लाभ नहीं मिलेगा। और हम राम राम कृष्ण कृष्ण  जपें । इसी से पावरफुल हो जाएंगे। हम जप के तो देखो, केवल भगवान का नाम जप के देखो — आपके अंदर कितनी अपार सामर्थ्य आ जाती है। भगवान के सब नामों में समान सामर्थ्य है।

9 अगस्त से इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, शनि-मंगल बनाएंगे पावरफुल राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

प्रेमानंद महाराज ने एक अन्य वीडियो में बताया था कि आप जीवन में खुशियां,सुख-समृद्दि, धन-संपदा पाने से लेकर अकाल मृत्यु से बचने के लिए श्री कृष्ण के मंत्र “ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने” का 108 बार जाप करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप चाहे, तो सिर्फ “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

मंगल ने बनाया शक्तिशाली मालिका राजयोग, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, आकस्मिक धन लाभ के साथ करियर में मिलेगी तरक्की

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब भी आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो उससे पहले इस मंत्र का 11 बार जाप अवश्य करें। इस मंत्र का जाप करने से आपका कभी एक्सीडेंट नहीं होगा और न ही अकाल मृत्यु हो सकती है।- कृष्णााय वासुदेवाय हरय परमात्मने प्रणत क्लेश नाशाय गोविंदाय नमो नमः

अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। जानें अगस्त माह 12 राशियों के लिए कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।