Pradosh Vrat 2025 Do’s and Don’t: प्रदोष व्रत को हिंदू धर्म में विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, लेकिन जब यह व्रत सोमवार को आता है, तो इसे सोम प्रदोष व्रत कहते हैं। ऐसे में जनवरी 2025 में यह व्रत 27 जनवरी, दिन सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार होने की वजह से यह सोम प्रदोष व्रत कहलाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह व्रत करने से जीवन में खुशहाली, सफलता और समृद्धि आती है। खासकर महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इससे शादी में आ रही समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती।

लेकिन इस दिन आपको कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना गया है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करेंगे तो इससे भगवान शिव आपसे रुष्ट हो सकते हैं साथ ही,आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन क्या करें क्या न करें।

प्रदोष व्रत के दिन क्या नहीं करना चाहिए? (Pradosh Vrat Don’t)

प्रदोष व्रत के दौरान कुछ चीजें नहीं करनी चाहिए। जैसे कि मांसाहारी खाना, शराब, सिगरेट और नशे की चीजों से बचना चाहिए। इस दिन गुस्सा करने, झगड़ा करने और झूठ बोलने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, शिवलिंग पर टूटे हुए चावल और चंदन चढ़ाना भी वर्जित माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं और पूजा का पूरा फल नहीं मिलता।

प्रदोष व्रत के दिन क्या करना चाहिए? (Pradosh Vrat Do’s)

इस दिन सबसे पहले सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, गंगाजल, दूध और दही चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी करना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन गरीबों और ब्राह्मणों को भोजन कराना भी बहुत अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।