Pongal 2024 Date: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें, तो इस दिन से पोंगल पर्व की शुरुआत होती है। बता दें कि पोंगल कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि राज्यों में
जानें कब से शुरू हो रहा पोंगल पर्व 2024?
बता दें कि पोंगल का पर्व पूरे चार दिनों तक मनाया जाता है। इस साल पोंगल पर्व की शुरुआत 15 जनवरी 2024 से हो रही है, जो 18 जनवरी तक चलेगा। बता दें कि पहले दिन यानी 15 जनवरी को भोगी पांडिगई, 16 जनवरी को थाई पोंगल, 17 जनवरी को मट्टू पोंगल और 18 जनवरी को कन्या पोंगल के रूप में मनाया जाता है।
पोंगल 2024 का महत्व
अच्छी फसल की कटाई और संपन्नता के प्रतीक का उत्सव होता है। इस दौरान घर के बाहर रंगोली बनाई जाती है और भगवान सूर्य की विधिवत पूजा की जाती है।
पोंगल के 4 चार और चार देवताओं की पूजा
पहला दिन- भोगी पोंगल
पोंगल के सबसे पहले दिन इंद्र देव की पूजा की जाती है। इसे भोगी पोंगल कहा जाता है। इस दिन इंद्र देव की पूजा करके अच्छी फसल के लिए शुक्रिया कहते हैं। इसके साथ ही नए वर्ष की शुरुआत होती है।
दूसरा दिन- थाई पोंगल
दूसरे दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। इस दिन अच्छी फसल के लिए उन्हें शुक्रिया कहा जाता है और उनका आभार प्रकट हुए खीर बनाई जाती है, जिसे पोंगल खीर कहा जाता है।
तीसरा दिन- माट्टु पोंगल
पोंगल के तीसरे दिन को मात्तु पोंगल कहा जाता है। इस दिन कृषि से संबंधित पशु जैसे कि सांड, बैल, गाय आदि को अच्छी तरह से सजाया जाता है और उनके सींगों को खूबसूरत रंग लगाते है्ं। इस दिन से की जलीकट्टू (बैलों की दौड़) शुरू हो जाती है।
चौथा दिन- कन्या पोंगल
पोंगल के आखिरी दिन को कन्या पोंगल या तिरुवल्लूर के नाम से जानते हैं। इस दिन घर को सजाया जाता है। मुख्य द्वार में खूबसूरत रंगोली बनाई जाती और तोरण भी लगाने का विधान है। इसके बाद सूर्यदेव को भोग लगाने के लिए गन्ने को रखकर दूध, चावल, घी और चीनी से विभिन्न पकवान बनाए जाते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।