Political and Administrative Horoscopes: वैदिक शास्त्र में 12 राशि और 27 नक्षत्रों का वर्णन देखने को मिलता है। साथ ही 12 राशियों के स्वामी अलग- अलग ग्रह होते हैं। इसलिए इन राशियों से जुड़े लोगों का कार्यक्षेत्र, व्यापार, नेचर और व्यक्तित्व एक दूसरे से भिन्न होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनसे जुड़े लोग राजनीति और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते हैं। क्योंकि इन राशियों पर सूर्य देव की असीम होती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य देव का सिंह राशि पर आधिपत्य है। इसलिए इस राशि से जुड़े लोगों में स्वभाव से नेतृत्व क्षमता का गुण विद्यमान होता है। साथ ही ये साहसी, दृढ़-निश्चयी एवं शाही अंदाज वाले होते हैं। ये कुछ ऐसा करते हैं, जिससे समाज में इनकी अलग पहचान बनती है। ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। साथ ही किसी के सामने झुकना पसंद नहीं करते हैं।
साथ ही सिंंह राशि के जातक खुले विचारों के होते हैं। यह लोग बेझिझक अपनी बात सबके सामने रखते हैं और अपने फैसलों पर अड़े रहते हैं. इनके अनोखे अंदाज की वजह से लोग इनके प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग जिससे दोस्ती करते हैं, उसे अंत तक निभाते हैं। वहीं ये लोग गुस्सैल भी होते हैं। साथ ही दुखी हो जाने पर यह लोग आक्रामक भी हो जाते हैं।
इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और शौहरत
सिंह राशि के जातकों पर सूर्य देव का प्रभाव होता है। इसलिए इस राशि के लोग राजनीति और प्रशासनिक सेवा में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही इन लोगों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता भी होती है। ये लोग कुशल वक्ता भी होते हैं। इसलिए ये लोग राजनीति में भी ऊंची पदवी प्राप्त करते हैं। ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। धन संचय करने में इस राशि के लोगों को ज्यादा सफलता नहीं मिलती लेकिन जीवन के उच्चतम शिखर पर पहुंचने के लिए हमेशा उत्साहित होते हैं। हालांकि यहां पर ये देखना जरूरी होता है। सूर्य देव कुंडली में किस भाव में स्थित हैं। साथ ही वो शुभ स्थिति में विराजमान हैं या अशुभ।
मकर राशि: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए इस राशि के लोग कर्मठ और मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग राजनीति और प्रशासनिक सेवा में अच्छा नाम कमाते हैं। वहीं अगर बिजनेस की बात करें तो ये लोग पेट्रोलियम, खनिज, लोहा और ऑयल से संबंधित कारोबार में अच्छी सफलता पाते हैं।