Rahu Rashi Parivartan Effects In 2020: राहु का राशि बदलना एक बड़ी घटना मानी जाती है। ज्योतिष अनुसार राहु एक क्रूर ग्रह होता है। जिसके कमजोर होने पर जातक को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहु मानसिक और शारीरिक दोनों ही तौर पर कष्ट देता है। राहु के खराब होने पर व्यक्ति के अंदर डर पैदा होता है, सोचने समझने की शक्ति खत्म होने लगती है। शत्रुता बढ़ जाती है। 23 सितंबर 2020 की सुबह राहु 8.20 बजे से वृषभ राशि में गोचर करने लगेगा। जानिए इसका सभी राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव…

मेष: राहु का गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी। जिससे आप अपने सभी कार्यों को अच्छे से पूरा कर पायेंगे। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृष: राहु का गोचर आपके लिए मिला जुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ प्रभावित हो सकती है। वाणी पर खास संयम बरतने की जरूरत पड़ेगी।

मिथुन: राहु के गोचर से आपको सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट बढ़ेंगे। कोई भी निर्णय इस दौरान सोच समझकर लेना होगा।

कर्क: राहु का गोचर आपके लिए शुभ रहने वाला है। विदेश यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। खर्चों में भी बढ़ोतरी के आसार हैं। रूका हुआ धन वापस होने के आसार हैं।

सिंह: आपके लिए राहु का गोचर शुभ रहने वाला है। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं।

कन्या: राहु के राशि परिवर्तन से आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी। कार्यक्षेत्र में काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। दुश्मनों से सतर्क रहें।

तुला: राहु आपके संघर्ष बढ़ायेगा। भाग्य के भरोसे न बैठें। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

वृश्चिक: राहु का गोचर आपको सफलता दिलायेगा। लेकिन स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

धनु: राहु आपके लिए भी कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। पार्टनरशिप में काम करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ लव रिलेशन भी तनाव पूर्ण रहने के आसार हैं।

[bc_video video_id=”5989241109001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

मकर: सितंबर के बाद से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के आसार हैं। कर्ज लेने की स्थिति बनती हुई दिखाई दे रही है। कार्यक्षेत्र में शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए सावाधान रहें।

कुंभ: राहु का गोचर आपके संतान पक्ष के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। छात्रों को शिक्षा में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी अचानक से बिगड़ने के आसार हैं।

मीन: राहु का गोचर माता की सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। किसी करीबी से रिलेशन खराब हो सकते हैं।