Planet Transit In June 2020: जून महीने में कई ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन एक अहम घटना मानी गई है। जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ता है। जून में ही चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) और सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भी लगने जा रहे हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में 12:10 AM पर प्रवेश कर जायेंगे। मंगल 18 जून को मीन राशि में रात 08:41 PM पर प्रवेश करेंगे। बुध 18 जून में सुबह 10:29 AM से मिथुन राशि में वक्री चाल चलने लगेंगे। गुरु का राशि परवर्तन 30 जून को 03:07 AM पर होगा। शुक्र 25 जून को वृषभ राशि में दोपहर 12:17 PM पर मार्गी हो जायेंगे। जानिये ग्रहों की ये स्थिति आपके लिए कैसी रहेगी…
मेष राशि: नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापारियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति प्रेमी जोड़ों के लिए सामान्य रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशियों की वृद्धि होगी।
वृष राशि: ग्रहों की स्थिति को देखते हुए संकेत मिल रहे हैं कि आने वाला समय आपके लिए चुनौतियों भरा रह सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मेहनत करेंगे तो भाग्य का जरूर साथ मिलेगा। मनचाही जगह पर ट्रांसफर पाने की इच्छा अधूरी रह सकती है। लव पार्टनर का हर मुश्किल घड़ी में सहयोग मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष शुक्र के मार्गी होते ही कुछ मजबूत होने के आसार हैं।
मिथुन राशि: फैसला लेने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में मनचाहे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य की स्थिति को देखकर आप खुश होंगे। यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों के लिये समय बहुत अच्छा है। आपका लवमेट काम या पढ़ाई के सिलसिले में इस माह आपसे दूर जा सकता है।
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। आमदनी और खर्चों में उचित तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके लिए छोटी मोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिसकी वजह से आप बड़ी से बड़ी समस्याएं भी हल कर सकेंगे। मानसिक तनाव कुछ हद तक कम होगा।
सिंह राशि: कुछ नई योजनाओं में निवेश करने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें।
कन्या राशि: आपको अपने हर काम में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक जीवन में आपकी स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती हैं। जून महीने के उत्तरार्ध में आपको विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। भाग्य आपके साथ है। यात्राओं से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे और इसकी बदौलत आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
तुला राशि: ग्रह स्थिति के चलते आपके कुछ पुरानी राज़ बाहर निकल सकते हैं, जिसकी वजह से आपकी नुकसान होने की संभावना है। अगर आपसे कोई गलती हो जाए तो बेहतर होगा उसे स्वीकार कर ले। लंबी यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन की बात की जाए, तो शनि बृहस्पति का योग आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक आत्मविश्वास के साथ जिस भी काम को करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। आपके अंदर आलस्य की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जो आपके महत्वपूर्ण कार्यों को टलवा देगी जिससे नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। प्रेमी युगल के लिए यह महीना सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन के मामले में इस दौरान अच्छी सफलता मिलेगी। आप की राशि का स्वामी वक्री अवस्था में है, जिसके कारण आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा । आपको सलाह दी जाती है की व्यर्थ में किसी अन्य के झगड़े में हाथ ना डालें।
मकर राशि: मकर राशि के लोगों को किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कानून से जुड़ा कोई कार्य करते हैं उन्हें बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में जाएंगी। धन के मामलों में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। प्रेम जीवन की बात की जाए तो पंचमेश शुक्र की उपस्थिति इस माह आपको प्यार में दीवाना भी बना सकती है।
कुंभ राशि: आपको अत्यधिक सोचने की आदत से थोड़ा परहेज करना होगा, क्योंकि इसकी वजह से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान आपको संतान से संबंधित आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। इस दौरान कुम्भ वालों को वाहन की प्राप्ति होने के अच्छे योग बनेंगे।
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस महीने ज़्यादा सोचने की आदत को नियंत्रित चाहिए। इस दौरान आप मानसिक से अधिक शारीरिक मेहनत करेंगे। संतान की ओर से आपको कुछ अच्छे समाचार मिलेंगे। तीसरे भाव में सूर्य की उपस्थिति से आपको सरकारी क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सूर्य का गोचर होने से माताजी का स्वास्थ्य कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है।
