Shukra Vakri Effects 2020: वर्तमान में शुक्र वृषभ राशि में गोचर हैं। 31 मई को ये अस्त हो गए थे और अब 9 जून को इनका उदय होने जा रहा है। जिससे शुभ कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। शुक्र हमारे जीवन में स्त्री, वाहन और धन सुख को प्रभावित करता है। इस ग्रह के मजबूत होने से जातक को जीवन में सभी प्रकार के सुख मिलते हैं। इस समय शुक्र वक्री चाल चल रहे हैं और 25 जून को ये मार्गी होंगे। लेकिन 25 जून तक कई राशि के जातकों को पैसों से लेकर नए रिश्ते बनाने तक के मामलों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी।
मेष राशि: शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री हैं। 9 जून को इनका उदय होने जा रहा है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान नए बिजनेस के प्रपोजल मिलेंगे। निवेश के लिए उत्तम समय है। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
वृषभ राशि: शुक्र आपके पहले भाव में वक्री हैं और इनके उदय होने से आपको परिवार वालों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। हालांकि 25 जून तक किसी भी तरह के विवादों से दूर रहें नहीं तो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
मिथुन राशि: शुक्र आपकी राशि के 12 वें भाव में वक्री हैं। जो आपके करियर में सफलता के कारक बनेंगे। समाज में आपको मान सम्मान दिलाएंगे। कुल मिलाकर 25 जून तक का समय आपके लिए शुभ है।
कर्क राशि: शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री हैं। आप 25 जून तक कोई भी काम बिना बड़ों की सलाह लिए न करें। अपना और अपने परिवार वालों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की आपको सलाह हैं।
सिंह राशि: शुक्र आपके 10वें भाव में वक्री हैं। 25 जून तक आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को पूरा करते समय गंभीरता दिखाएं।
कन्या राशि: शुक्र आपके नौवे भाव में वक्री हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन जीवनसाथी की सेहत का आपको खास ध्यान रखना होगा। प्रेम मामलों में आपको सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है।
तुला राशि: शुक्र आपके आठवें भाव में वक्री हैं। आपको शुक्र के मार्गी होने तक धन अर्जित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: शुक्र आपके सातवें भाव में वक्री हैं। 25 जून तक आप निवेश करने से बचें क्योंकि इसमें आपको नुकसान होने की प्रबल संभावना है।
धनु राशि: शुक्र आपके छठवें भाव में वक्री हैं। आपको अपने और अपने परिवार वालों की सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। करिअर के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा चल रहा है।
मकर राशि: धन खर्च अधिक होगा। संतान की तरफ से कष्ट मिल सकता है। लेकिन ऑफिस में आपके कार्यों की सरहाना हो सकती है।
कुंभ राशि: शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव में वक्री हैं। इस दौरान व्यापार को लेकर धन अधिक खर्च हो सकता है। कोशिश करें कि 25 जून तक न तो किसी को कर्ज दें और न किसी से कर्ज लें। इससे आपको नुकसान होने की संभावना है।
मीन राशि: शुक्र आपके तीसरे भाव में वक्री हैं। कार्यक्षेत्र में शत्रु आप पर हावी रहेंगे। नकारात्मक चीजों से दूर रहें।

