Pitru Paksha Start Date 2019: पितृ पक्ष एक ऐसा अवसर होता जब पितरों (पूर्वजों) तर्पण के द्वारा खुश किया जाता है। पितृ पक्ष 15 दिनों तक चलने वाला खास अवसर होता है। इस बार (साल 2019 में) पितृ पक्ष 13 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक चलेगा। पौराणिक ग्रन्थों में वर्णन मिलता है कि मनुष्य को देवता की पूजा से पहले पितरों (पूर्वजों) की पूजा करनी चाहिए। इस बारे में ऐसी मान्यता है कि पितरों की पूजा से देवता भी खुश होते हैं। मान्यता है कि विधिवत पितृ-पूजन करने से पितरों को मृत्युलोक में भटकना नहीं पड़ता है। साथ ही उनकी आत्मा को मुक्ति मिल जाती है। पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान (पिंडदान) करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में यह जानना आवश्यक हो जाता है कि किन चीजों का दान लाभकारी होता है। चालिए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में जिसे पितृ पक्ष में दान करना शुभ माना गया है।
Pitru Paksha 2019: What is Pind Daan
1. गाय: पितृ पक्ष में गाय का दान (गौ-दान) महादान कहा गया है। इसलिए ऐसी मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान गाय का दान करना चाहिए।
2. भूमि (जमीन) दान: अगर श्राद्धकर्ता जमीन दान करने योग्य है तो ऐसे में उसे जमीन का छोटा सा टुकड़ा किसी गरीब को दान करना चाहिए। श्राद्ध करने वाले के लिए यदि छोटा सा जमीन का टुकड़ा दान करना भी संभव नहीं है तो ऐसे में उसे मिट्टी का एक छोटा सा टुकड़ा (पिंड) दान करना चाहिए। पिंडदान के लिए श्राद्ध कर्ता को मिट्टी को पिंदनुमा बनाकर थाली में रखना चाहिए। इसके बाद संकल्प लेकर दक्षिणा सहित किसी ब्राह्मण को देना चाहिए।
3. तिल: पितृ पक्ष में तिल का दान अच्छा माना गया है।
4. सोना: पितृ पक्ष में स्वर्ण दान करना शुभ माना गया है। अगर श्राद्ध करने वाला सोना दान करने में सक्षम नहीं है तो उसे सोना के बदले में किसी ब्राह्मण को दक्षिणा देना देना चाहिए।
5. घी: पितृ पक्ष में गाय के घी का दान भी शुभ माना गया है। किसी बर्तन में गाय का शुद्ध घी दान करना चाहिए।
6. वस्त्र: पितृ पक्ष में वस्त्र (कपड़े) दान में दो अंदर गार्मेंट्स और दो मुख्य पोशाक दान में देना चाहिए। ब्राह्मण को वस्त्र दान करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि कपड़े न तो कहीं से फटा हो और न ही इस्तेमाल किया गया हो।
7. अनाज: धान्य (अनाज) के रूप में चावल, गेहूं, और अन्य अनाज का दान संकल्प के साथ करना चाहिए।
8. गुड़: पितृ पक्ष में गुड़ का दान भी अच्छा माना जाता है।
9. चांदी: श्राद्ध करने वाला यदि पितृ पक्ष में चांदी का दान करता है तो उसे पितर उन्हें आशीर्वाद देते हैं।
10. नमक: पितृ पक्ष में नमक का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं।