Surya Grahan 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण काफी खास होने वाला है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण को राहु और केतु से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है इस दिन राहु या केतु चंद्रमा को निगल लेते हैं। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने वाला है। इस दौरान पितृपक्ष चल रहे होंगे। ये खंडग्रास सूर्य ग्रहण के दिन शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में विराजमान होंगे। इसके साथ ही सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे। वक्री शनि इस दिन सूर्य के साथ संयोग करके प्रतियुति संयोग बनाएंगे। इस अवधि में सूर्य-शनि एक-दूसरे के सामने होंगे, जिससे कुछ राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों की चमक सकती है किस्मत…
हरतालिका तीज के बाद इन राशियों की पलटेगी किस्मत, बनने वाला है शक्तिशाली महालक्ष्मी राजयोग, मिलेगी बड़ी सफलता
बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को लगने वाला है। ये भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 59 मिनट से आधी रात करीब 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का मध्य रात 1 बजकर 11 मिनट होगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि करीब 4 घंटे 24 मिनट रहने वाली है। वहीं शनि-सूर्य के संयोग की बात करें, तो ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति संयोग बन रहा है। ग्रहण के समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान होंगे। इसके अलावा कन्या राशि में बुध और चंद्रमा भी विराजमान रहेंगे, जिससे शशि आदित्य और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। मीन राशि में बैठे श्री शनि देव की पूर्ण दृष्टि।
मिथुन राशि (Gemini Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का प्रतियुति इस राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकती है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त हो सकती है। इसके अलावा संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उनका पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आपको खुशियां मिलेगी। नई जॉब मिलने के कई अवसर मिल सकते हैं। विदेश में भी नौकरी करने का सपना पूरा हो सकता है। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार की तुलना में शेयर मार्केट, सट्टा आदि के द्वारा अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही धन संचित करने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीत सकता है। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए शनि-सूर्य की प्रतियुति काफी अनुकूल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रमोशन मिल सकता है। इसके साथ ही आपके काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में लंबे समय से चला आ रहा संघर्ष समाप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बैठ सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन खानपान का खास ख्याल रखें।
धनु राशि (Sagittarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण काफी लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। करियर के क्षेत्र में आप ऊंची छलांग लगा सकते हैं। आपका आत्मविश्नाल बढ़ेगा, जिससे आप कई कामों को करने में सफल हो सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। कोई बड़ी डील या ऑर्डर मिल सकता है। किस्मत का साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। धन कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रह सकता है। स्वास्थ्य ही अच्छा रहेगा।
अगस्त माह का तीसरे सप्ताह सूर्य और शुक्र अपनी राशि बजलने वाले हैं, जिससे कई राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस सप्ताह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे केतु के साथ युति करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।