Pitru Paksha 2025 Rashifal: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत होती है और आश्विन माह की अमावस्या यानी सर्वपितृ अमावस्या तक रहता है। आपको बता दें कि इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर से हो चुकी है जो 21 सितंबर तक चलने वाले हैं। यह समय पूर्वजों की स्मृति और उनके प्रति आभार प्रकट करने का अवसर होता है। इस दौरान लोग श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस अवधि में कौन-सी राशि पर क्या असर होगा और उनके लिए कौन से उपाय लाभकारी रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कोई फैसला सोच-समझकर ही लेना चाहिए। इस राशि के जातक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और पितरों को लाल फूल अर्पित करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। परिवार में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा भी संभव है। इस राशि के जातक सफेद तिल का दान करें और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस दौरान हरे चने, हरी सब्जियां दान करें। साथ ही, पितरों के लिए तुलसी पत्र अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के इस दौरान खर्चें बढ़ सकते हैं। इस राशि के जातक सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और कौओं को भोजन कराएं।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको को करियर में लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें और गेहूं दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराएं और पितरों के नाम से दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। शुक्रवार को खीर का भोग लगाएं और छोटी कन्याओं को भोजन कराएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर कम मिलेंगे। मंगलवार को गुड़ और मसूर दाल का दान करें और दीपक जलाएं।
धनु राशि
धनु राशि के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। गुरुवार को पीले फूल और चने की दाल का दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के घर-परिवार में छोटे विवादों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में दबाव भी बढ़ सकता है। शनिवार को तेल का दीपक जलाएं और गरीबों में काले तिल दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। यात्राओं से भी लाभ मिलेगा। शनिवार को शनि देव की पूजा करें और जल में काला तिल डालकर अर्पित करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों पर पितरों की विशेष कृपा बनी रहेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और गौ माता को भोजन कराएं।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।