Budh And Shukra Gochar: शास्त्रों में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। पितृ पक्ष लगभग 15 दिनों का होता है। वहीं आपको बता दें कि इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 16 सितंबर से शुरू होगी। वहीं इसका अंत 2 अक्टूबर को होगा। इस साल पितृ पक्ष ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि इन दिनों में शुक्र औऱ बुध का गोचर होने जा रहा है। शुक्र ग्रह 16 सितंबर को कन्या से निकलकर स्वराशि तुला में प्रवेश करेंगे। वहीं 23 सितंबर को बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इन दोनों ग्रहों के गोचर से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और बुध का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से शुक्र ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव पर तो वहीं बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली से छठे भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपको कार्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र और बुध का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपकी सुख- सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं  अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो समय अनुकूल रहेगा, संतान की जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और बुध का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव पर तो वहीं शुक्र ग्रह चतुर्थ भाव पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अधिक शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करें तो सफलता मिलेगी। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपके माता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024