वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल पितृ पक्ष 17 सितंबर से आरंभ होने जा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि एक दिन पहले सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इस गोचर के साथ ही कुंभ में बैठे शनि पर सूर्य देव की शुभ दृष्टि पड़ेगी। मतलब शनि देव पर सूर्य देव की शुभ छाया पड़ेगी, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत की अपार प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव पर सूर्य की छाया शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे। वहीं इस दौरान आपके संचित धन में वृद्धि होने की संभावना है। आप पैसे बचाने में भी सफल रहेंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंंगे। वहीं इस दौरान आप समाज में लोकप्रिय होंगे। साथ ही समाज में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शनि देव पर सूर्य की दृष्टि कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग काफी समय से नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे उनको इस वक्त इस कार्य में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है। वहीं जिन लोगों को व्यापार शुरू करना हो अथवा नया अनुबंध करना हो तो निर्णय लेने में देरी न करें। इस समय आपके पिता के साथ संबंध मतबूत होंगे।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव पर सूर्य की छाया शुभ फलदायी साबित हो सकती है। साथ ही कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं विद्यार्थी यदि विदेश में जाकर शिक्षा ग्रहण करने का भी प्रयास करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। साथ ही इस समय नौकरी की तलाश में लगे लोगों को जॉब मिल सकती है। वहीं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों और छात्राओं को अप्रत्याशित और अकस्मात सफलता मिलेगी। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे।