Shri Hit Premanand Govind Sharan Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज वृंंदावन में रहते हैं। साथ ही वह राधा रानी को अपना इष्ट मानते हैं। वहीं आजकल महाराज जी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। जिसमें वह लोगों के प्रश्नों के उत्तर दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि महाराज जी अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही उनको सही दिशा दिखाते हैं।  वहीं प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं और उनके सत्संग में कई सिलिब्रिटी पहुंचे हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली ग्रेट खली और आसएसएस प्रमुख मोहन भागवत का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि पितृ दोष कैसे लगता है और इससे बचने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए, जिस पर महाराज जी उत्तर दे रहे हैं कि अगर किसी के घर में किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हो जाती है और उसका अंतिम संस्कार या तर्पण विधि-विधान के साथ नहीं किया जाता, तो उस व्यक्ति की आत्मा भटकती रहती है इसलिए पितृ दोष लगता है। साथ ही गौ हत्या से भी पितृ दोष लगता है।

साथ ही महाराज जी से एक व्यक्ति ने पूछा कि जो हम पिंड दान या तर्पण करते हैं, ये क्या हमारे पूर्वजों को मिलता है क्या जिस पर महाराज जी कहा कि जैसे हमारे पूर्वज पिता का देहांत हो गया तो हम उनकी संपत्ति का उपभोग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने हमारा भरण पोषण किया है। वहीं उनका हमसे अब कोई संबंध नहीं है लेकिन हम जीवित रहकर उनसे अपना संबंध मान रहे हैं। इसलिए जब हम उनको पिंंड दान, उनके नाम भजन कीर्तन करेंगे, तो वह जिस योनी में होंगे, उनको वो प्राप्त होगा। साथ ही उनकी उन्नति होगी। वहीं अगर वह अपने कर्मों की वजह से नरक बगेरा में सजा बगेरा भुगत रहे हैं तो आपके पिंड बगेरा उनका उत्थान हो जाएगा। साथ ही उनका मंगल हो जाएगा। इसलिए पिंंड और तर्पण आदि क्रिया जरूर करनी चाहिए।

वहीं एक भक्त ने प्रश्न किया कि ये कैसे पता चलता है हम जो पूजा कर रहे हैं वह सफल होगी, जिस पर महाराज जी उत्तर दिया कि जब दीये की लौ ऊपर की ओर उठने लगे तो समझ लीजिए कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं। साथ ही अगर पूजा करते हुए कोई मेहमान आपके घर आ जाए तो समझ लीजिए भगवान आपसे प्रसन्न हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024