Pitru Paksha Dead Parents in Dream : हर इंसान आमतौर पर सपने देखता है और आने वाले दिनों में इन सपनों का हमारी लाइफ पर गहरा पड़ता है। बस यहां ये देखना जरूरी है, कि जो सपना हमने देखा है उसका समय क्या है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र अनुसार जो सपने हम सुबह देखते हैं वो अक्सर सच होते हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं श्राद्ध पक्ष के सपनों के बारे में, पितृ पक्ष में यदि आपको बार-बार सपने में अलग-अलग रूप में आपके पूर्वज दिखाई दे रहे हैं तो समझ लीजिए के वे आपसे कुछ कहना चाहते हैं। सपनों के माध्‍यम से पूर्वज आने वाले वक्‍त के बारे में आपको इशारा करते हैं। आइए जानते हैं श्राद्ध पक्ष में पूवर्जोंं का दिखने का क्या मतलब होता है…

सपने में माता-पिता दुखी आए नजर

स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आपको सपने में माता-पिता दुखी दिखाई दें तो आने वाले दिनों में आपको कुछ नुकसान हो सकता है। साथ ही आपके परिवार में कोई अशुभ घटना हो सकती है। वहीं किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वहीं आने वाले दिनों में आपको करियर और कारोबार में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

सपने में माता- पिता आए हंसते हुए नजर

सपने में आपके पूर्वज आपको हंसते हुए नजर आते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सपने में माता- पिता आए शांत नजर

स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने में पितृ पक्ष के दौरान यदि मृतक माता-पिता शांत अवस्‍था में दिखाई दें तो यह एक शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। साथ ही उनका ऐसा दिखाई देना शुभ माना जाता है। आपको आने वाले दिनों में संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही घर परिवार में कोई धार्मिक या मांंगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

सपने में आशीर्वाद देना

यदि सपने में मरे हुए परिजन आकर हमें आशीर्वाद दें रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। वहीं आने वाले दिनों में आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024