Shradh Paksha 2022: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। श्राद्ध पक्ष हर साल 15 दिनों के लिए आते हैंं। इन दिनों में तर्पण और पिंड दान किया जाता है। इस साल पितृ पक्ष 10 सितंबर से शुरू हो गए हैं और 15 सितंबर तक चलेंगे। इन दिनों में लोग तरह- तरह के उपाय करके पितृों को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि श्राद्ध पक्ष में कुछ वस्तुओं का दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं श्राद्ध पक्ष में किन वस्तुओं का दान करना चाहिए…
चांदी का करें दान
शास्त्रों के अनुसार जिस दिन आप अपने पितृों के निमित्त ब्राह्राणों को भोजन करा रहे हो। उस दिन ब्राह्राणों को कोई चांदी की वस्तु दान में दे सकते हैं। साथ ही अगर इस दिन न दे पाएं तो सर्व पितृ अमावस्या को चांदी की कोई वस्तु किसी ब्राह्राण को दान में दें दे। चांदी दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। साथ ही चांदी धातु का संबंध चंद्र ग्रह से है। इसलिए चंद्र ग्रह की भी कृपा प्राप्त होती है।
काले तिल का करें दान
श्राद्ध पक्ष के दौरान काले तिल का दान जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि बारह पुराण के अध्याय 13 में बताया गया है कि जो मनुष्य श्राद्ध में ब्राह्मण या गरीब को भोजन कराने में असमर्थ है, वह अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए एक मुट्ठी काले तिल दान कर दें तो उनके पितरों को तृप्ति प्राप्त होगी। साथ ही उसके जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहेगा।
पितरों को मिलती है विशेष संतुष्टि
श्राद्ध पक्ष के दौरान गुड़ के दान का भी विशेष महत्व है। गुड़ का दान करने से पितरों को विशेष संतुष्टि प्राप्त होती है। साथ ही धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। वहीं गुड़ का संबंध सूर्य देव से है। इसलिए सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
अन्न का करें दान
पितृपक्ष में अन्न का दान जरूर करना चाहिए। क्योंकि अन्न का दान महादान माना जाता है। साथ ही अन्न का दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है। साथ ही पितृों के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।