Pith Par Baal Ka Matlab: हस्तरेखा विज्ञान और सामुद्रिक शास्त्र में सिर्फ हाथ की रेखाएं ही नहीं, बल्कि शरीर के अन्य अंगों पर मौजूद बालों और चिह्नों को देखकर भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में जाना जाता है। यूं तो शरीर पर बालों का होना एक सामान्य बात है, लेकिन कुछ अंगों पर बाल होना शुभ माना जाता है और इससे व्यक्ति की किस्मत और स्वभाव के बारे में महत्वपूर्ण बातें पता चलती हैं। इन्हीं में से एक है पीठ पर बाल का उगना। आमतौर पर ये बातें आपको अजीब लग सकती है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र में इस बारे में जिक्र किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीठ पर बाल का होना किस बात का संकेत देता है। साथ ही, जानिए शरीर के किस अंग पर बाल होना शुभ माना जाता है।
पीठ पर बाल
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पीठ पर बाल होना व्यक्ति की वीरता और साहस का संकेत होता है। ऐसे लोग न केवल मुश्किलों का सामना बहादुरी से करते हैं, बल्कि दूसरों के प्रति भी वफादार और जिम्मेदार होते हैं। पीठ पर बाल वाले व्यक्ति को धन और सफलता भी प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और ये हमेशा जीवन में आगे बढ़ते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी रहती है।
महिलाओं के लंबे और घने बाल
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार महिलाओं के लंबे, काले और घने बाल शुभ माने जाते हैं। ऐसी महिलाओं के जीवन में भाग्य और सफलता बनी रहती है। जिन पुरुषों की शादी ऐसी महिलाओं से होती है, वे अपने नौकरी या व्यापार में अच्छी कामयाबी पाते हैं। ये महिलाएं न केवल अपने जीवन में सफल होती हैं बल्कि उनके ससुराल वाले भी इन्हें बहुत प्यार करते हैं। लंबे और घने बाल उनकी सुंदरता के साथ-साथ उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का परिचायक भी होते हैं।
महिलाओं के हाथ पर बाल
कुछ महिलाओं की भुजाओं या हाथों पर बाल होते हैं। यह भी शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसी महिलाएं किस्मत की धनी होती हैं। हालांकि, इन्हें जिद्दी भी माना जाता है। ये महिलाएं अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम करती हैं और कभी अपने काम को अधूरा नहीं छोड़तीं। इनके मन में एक जुनून होता है जो उन्हें समय से सभी काम पूरे करने में मदद करता है। इनके पास धन की कमी नहीं होती और दिमाग भी तेज होता है।
पुरुषों की बांहों पर बाल
पुरुषों की बांहों पर बाल होना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे पुरुष बुद्धिमान, ज्ञानी और भाग्यशाली होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन पुरुषों के हाथ पर कम बाल होते हैं, वे दूरदर्शी होते हुए भी कुछ हद तक स्वार्थी माने जाते हैं। इनका पैसा खर्च करने का तरीका भी काफी बचत वाला होता है। इसलिए, बांहों पर बाल होने से पुरुषों की काबिलियत और किस्मत का पता चलता है।
छाती पर बाल
छाती पर बाल होना महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे लोग कभी पैसों की तलब में नहीं रहते, बल्कि पैसों का सही इस्तेमाल करते हैं ताकि उनका काम बिना किसी रुकावट के चलता रहे। धन जमा करना इनके लिए ज्यादा जरूरी नहीं होता, लेकिन वे अपने कर्तव्य और जरूरतों को पूरा करने में कभी पीछे नहीं हटते।
कान पर बाल
कान पर बाल होना भी शुभ माना जाता है। जिन लोगों के कान पर बाल होते हैं, वे बहुत जिम्मेदार, भरोसेमंद और मेहनती होते हैं। आप इन्हें कोई भी काम बिना झिझक सौंप सकते हैं क्योंकि ये उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करते हैं। ये लोग हार मानने वाले नहीं होते और हर परिस्थिति में डटे रहते हैं।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।