Pisces Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Meen Rashi Ka Varshik Rashifal (मीन वार्षिक राशिफल 2025): ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मीन राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य होता है। वहीं गुरु ग्रह को ज्ञान, आध्यात्म, गुरु, वृद्धि और समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में गुरु ग्रह शुभ विराजमान होते हैं, उन लोगों को समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। वहीं अगर हम मीन राशि की 1 जनवरी 2025 की गोचर कुंडली में ग्रहों की स्थिति देखें तो आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में गुरु रहेंगे। साथ ही पंचम भाव में नीच के मंगल रहेंगे। साथ ही सातवें भाव में केतु और नवम भाव में बुध। दशम में सूर्य और 11वें भाव में चंद्रमा रहेंगे। साथ ही 12वें भाव में शुक्र और शनि की युति रहेगी। इसलिए इस साल नया कार्य शुरू करने से बचें। साथ ही धन का निवेश करने बचें। वहीं नौकरी पर फोकस रखें। व्यवसाय नया करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं मीन राशि (Meen Rashifal 2025) वालों को साल 2025 करियर, कारोबार और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा…

मीन राशि वालों का काम- कारोबार (Business Of Meen Zodiac In 2025)

आपको इस साल काम- कारोबार के लिहाज से अप्रैल से लेकर नवंबर का समय अच्छा रहेगा। इस बीच में ही आप तरक्की हासिल करेंगे। क्योंकि शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण 29 मार्च को समाप्त हो जाएगा। क्योंकि कर्म और सप्तम भाव से शनि की दृष्टि हटेगी। जो आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन लग्न में राहु होने से थोड़ा संघर्ष रहेगा। लेकिन 2024 के मुकाबले 2025 शुभ रहेगा। इस साल आपको मान- सम्मान की भी प्राप्ति होगी। 

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Pisces Zodiac In 2025)

नया साल आपको आर्थिक स्थिति के मामले में अच्छा रहेगा। क्योंकि लग्न में शुक्र और लाभ स्थान पर सूर्य देव विराजमान रहेंगे। वहीं दशम स्थान में बुध रहेंगे। जो करियर में स्थायित्व रहेगा। इसलिए इस साल आप धन की सेविंग करेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य 2025 (Health Of Pisces Zodiac In 2025)

साल 2025 में मीन राशि वालों की सेहत में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा। क्योंकि आफकी राशि से 12वें भाव में चंद्रमा स्थित रहेंगे। जिससे आप इस साल यात्राएं बहुत कर सकते हैं। इसलिए बाहर के खाने से बचें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। वहीं मई में आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में राहु ग्रह आ जाएंगे। तो सेहत थोड़ी कमजोर होगी।

मीन राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Meen Zodiac In 2025)

इस साल छात्रों की बात करें तो जनवरी से मार्च के महीने उनको सामान्य रहेंगे। लेकिन मार्च से लेकर मई के बीच का समय अच्छा है। इस दौरान को प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। साथ ही वीजा बगेरा मिल सकता है। वहीं अगस्त से अक्टूबर का महीना शुभ रहेगा। लेकिन इस साल आपको आलस्य त्यागना होगा। साथ ही नकारात्मकता से दूर रहना होगा।

मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2025 (Married Life And Relationship Of Meen Zodiac In 2025)

अगर हम साली की शुरुआत की बात करें तो शनि और शुक्र आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में रहेंगे। तो इस समय आपको मिलेजुले अनुभव मिलेंगे। साथ ही 29 मार्च को राहु और शनि की युति बनेगी। वहीं यह युति 18 मई तक रहेगी। इसलिए इस दौरान वैवाहिक जीवन में परेशानियां रह सकती है। वहीं लव लाइफ में दिक्कत रह सकती है। साथ ही प्रेम संबंध टूट सकते हैं। इसलिए अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रहें। 

करें ये महा उपाय 2025 (Remedy For Meen Zodiac 2025)

इस साल साढ़ेसाती चलने से शनि देव का उपाय करते रहें। शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं शनि देव से संबंधित दान करें। साथ ही शनि चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें।