Pisces Horoscope August To December 2025: इस राशि के जातकों के लिए अगले 5 माह काफी खास हो सकते हैं,क्योंकि इस राशि में शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे कष्टकारी चरण माना जाता है। साल 2025 के आरंभ में इस राशि में पहला चरण चल रहा था। ऐसे में आपको पिछले कुछ वर्षों में आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा। इस राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना झेलने से लेकर पारिवारिक सुख की कमी आई होगी। इसके साथ ही शनि-राहु की युति से बना पिशाच योग से लेकर मंगल के नीच राशि कर्क में जाने तक आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ा होगा। लेकिन अब इन अशुभ योगों से निजात मिल चुकी है। ऐसे में जानें अगस्त से दिसंबर तक कैसा बीतेगा आपका दिन। यह विश्लेषण आपकी चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। हालांकि, अगर आप मीन लग्न के हैं तो भी इस राशिफल को देख सकते हैं। आइए जानते हैं मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक का समय कैसे बीतेगा…
कुंडली में ग्रहों की स्थित की बात करें, तो शनि लग्न भाव, राहु बारहवें, देवगुरु बृहस्पति चौथे भाव, केतु छठे भाव में विराजमान है। इस साल ये ग्रह इसी बाव में रहने वाले हैं। इसके अलावा अन्य ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहेंगे।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल के आरंभ में शनि कुंभ राशि में विराजमान थे, जिससे इस राशि के बारहवें भाव में विराजमान थे। ऐसे में इस राशि के जातकों को बारहवें भाव से संबंधित चीजों में काफी कष्टों का सामना करना पड़ा थाष इसके साथ ही स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ा होगा। नौकरी से लेकर बिजनेस तक में हानि हुई होगी और आपका जीवन अस्त-व्यस्त हो गय़ा होगा। आपने इन ढाई वर्षों में ऐसे कष्ट झेले होंगे जिसकी कल्पना शायद ही की जा सकती है। बिना वजह किसी न किसी चीज में फंस जाना, धोखा खाना, कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाएं। माना जा रहा था कि शनि के राशि परिवर्तन करते ही आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन इससे पहले ही 14 मार्च को सूर्य भी कुंभ राशि में आ गए, जिससे इस राशि के बारहवें भाव में दोनों शत्रुता का भाव रखने वालों की युति हो गई।
सूर्य और शनि एक-दूसरे से शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में बारहवें भाव में इन दोनों ग्रहों की युति होने से इस राशि के जातकों को कई कष्टों का सामना करना पड़ा होगा। स्वास्थ्य काफी खराब हुआ होगा। ये युति दोनों ही ग्रहों को पीड़ित करती हैं। ऐसे में मान-सम्मान में कमी से लेकर स्वास्थ्य को लेकर काफी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही बनते हुए काम बिगड़ते चले गए होंगे। धन का भंडार धीरे-धीरे खाली होता जा रहा होगा। छठे भाव में शनि की दृष्टि होने के कारण आपको कर्ज तक लेने की नौबत आ गई होगी।। इसके साथ ही आठवें भाव में शनि की दृष्टि होने के साथ पिता से संबंध बिगड़े होंगे और किस्मत का भी साथ नहीं मिल रहा होगा। 14 मार्च को सूर्य के राशि परिवर्तन करने से ये युति भंग हो गई। इससे अच्छा समय आने लगा होगा। किसी भी ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है, तो शुभ फल तुरंत ही मिलने नहीं लगता है, बल्कि थोड़ा वक्त लगने के साध-साथ धीरे-धीरे फल मिलता है।
29 मार्च 2025 को शनि मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि से निकलकर इस राशि के लग्न भाव में प्रवेश कर गए। जहां पहले से ही राहु विराजमान थे, जिससे पिशाच योग का निर्माण हुआ। 18 मई तक पिशाच योग बनने से इस राशि के जातकों के जीवन में उथल-पुथल मची होगी। इससे आपकी निर्णय क्षमता में काफी प्रभाव देखने को मिला होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध खराब हुए होंगे। विवाह में देरी हुई होगी। इसके साथ ही शनि की दृष्टि कुंडली के दशम भाव पर पड़ी, जिससे कारोबार, रोजगार, व्यापार में तमाम तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से आपको शेयर मार्केट या लॉटरी, सट्टेबाजी आदि में हानि हुई होगी। 18 मई को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर गए हैं और इस राशि के बारहवें भाव में विराजमान हो गए।
साल के आरंभ में मंगल मिथुन राशि में थे, जिससे सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके बाद 3 अप्रैल से लेकर 7 जून तक मंगल अपनी नीच राशि कर्क राशि में रहें और इस राशि के छठे भाव में रहें। ऐसे में इस राशि के जातकों को मंगल के कारण लड़ाई-झगड़े का सामना करना पड़ा होगा। एक्सीडेंट और खून संबंधी रोगों का सामना करना पड़ा होगा। वाणी दोष के कारण आपके अंदर क्रोध, उग्रता बढ़ी होगी और इसके कारण आपके बहुत से काम बिगड़े होंगे।
अगस्त से दिसंबर तक का राशिफल की बात करें, तो गुरु चौथे भाव में रहेंगे, जिससे इस राशि के जातकों को काफी लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हुई होगी इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हुई होगी। सुखों में वृद्धि के साथ विवाह का योग बनेंगे। इसके साथ ही आकस्मिक धन लाभ के साथ संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। भूमि, भवन,प्रॉपर्टी का भी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है, जिससे इस राशि के जातकों को भी मानसिक, शारीरिक समस्याओं से निजात मिल सकती है। जीवन धीरे-धीरे पटरी पर आ सकता है। परिवारिक मामलों में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही मंगल भी आपके जीवन में काफी सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। बुध के कारण एकाग्रता में बढ़ोतरी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है।
शुभ फल के लिए करें ये उपाय
- मीन राशि वाले शुभ फल पाने के लिए हर शनिवार के दिन सूर्यास्त के बाद राहु, केतु और शनि के बीज मंत्र का पाठ करें।
- शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना भी शुभ हो सकता है।
- शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के साथ सरसों के तेल का दीपक जलाएं
अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।