Pisces Zodiac Sign Traits: कुंडली की बारहवीं और अंतिम राशि मीन जल तत्व की राशि है। मीन राशि का स्वामी गुरु है और मीन राशि के जातक मिलनसार स्वभाव के होते हैं और ये निस्वार्थ भाव से लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। बिना अपने फायदे के लोगों के लिए काम करने की इनमें गजब की क्षमता होती है। मीन राशि के लोग भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील होते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के साथ इनके संबंध बढ़िया होते हैं-
मेष और मीन राशि के संबंध
इस राशि के लोगों के संबंधों की बात करें तो दोनों लोग एक-दूसरे से सावधान रहते हैं। मीन राशि के लोग रोमांटिक रिश्तों में कोमलता और संवेदनशीलता को तरजीह देते हैं, जो कि आमतौर पर मेष राशि वालों में नहीं होता है। मेष और मीन राशि वालों को आपस में तालमेल बिठाने में कठिनाई हो सकती है।
वृषभ और मीन राशि के संबंध
वृष राशि वाले मीन राशि वालों की भावनात्मक पहलुओं का फायदा उठाकर, एक-दूसरे में छिपी हुई भावनाओं बाहर निकाल सकते हैं। ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं, क्योंकि इनमें से प्रत्येक के पास सोचने-समझने का अपना एक कौशल है। दोनों एक दूसरे से बौद्धिक तर्क पसंद करते हैं। दूसरी ओर मीन राशि के लोग अपनी सामान्य भावनाओं को व्यक्त करने में असमर्थता महसूस कर सकती है, उन्हें यह महसूस हो सकता है कि उनका साथी उनसे कुछ छिपा रहा है।
इस राशि के लोग बोलने से पहले बहुत सोच विचार कर लेते हैं निर्णय, जानिए कहीं आप भी तो नहीं शामिल
मिथुन और मीन राशि के संबंध
मीन और मिथुन राशि के बीच का संबंध भरोसेमंद और मित्रता का होता है। दोनों जानते हैं कि जीवन के कौन से सांसारिक पहलुओं पर कम और कैसे ध्यान देना है। अपनी सुंदरता और बुद्धिमता के साथ दोस्त या रोमांटिक साथी कैसे चुनना है यह बखूबी जानते हैं। मीन राशि वाले अपने प्रेमी को वह प्यार देते हैं जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है। इन दो संकेतों के बीच संबंध समय के साथ विकसित होता है, क्योंकि वे एक-दूसरे के बारे में अधिक जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
वृश्चिक और मीन राशि के संबंध
मीन और वृश्चिक राशि के लोग एक-दूसरे के प्रति आकर्षित होते हैं। इसलिए यदि एक बार इनके बीच अफेयर हो जाए तो दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि दोनों शादी की होने की संभवना बहुत कम होती है। वृश्चिक राशि के लोग प्रेम के कुछ पहलुओं में विश्वास नहीं करते जिन्हें मीन राशि के लोग सबसे महत्वपूर्ण मानते हैं। दोनों की सोच और काम करने के तरीकों में कफी भिन्नताएं होती हैं, लेकिन दोनों एक साथ प्रेम जीवन बिता सकते हैं। दोनों एक दूसरे के जीवन में सबसे कठिन समय के दौरान एक साथ बहुत ही बढ़िया ढंग से काम कर सकते हैं।