Phulera Dooj 2025 Date: हिंदू धर्म में फुलेरा दूज का खास महत्व होता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। इसे ब्रज में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन फूलों की होली खेली जाती है और पूरे माहौल में भक्ति और आनंद की लहर होती है। पंचांग के अनुसार, फुलेरा दूज का पर्व फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल यह पर्व कब मनाया जाएगा। साथ ही, जानिए इसका महत्व औऱ शुभ मुहूर्त।

फुलेरा दूज कब है?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 1 मार्च को रात 03 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और 2 मार्च को रात 12 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से इस साल फुलेरा दूज का पर्व 01 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।

फुलेरा दूज के शुभ मुहूर्त

अमृत काल – सुबह 04:40 से 06:06 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:07 से 05:56 बजे तक

फुलेरा दूज का महत्व

फुलेरा दूज वसंत के आगमन का उत्सव है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी। इसलिए इस दिन मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में विशेष आयोजन होते हैं। इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण और राधा पर फूल बरसाते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और माखन-मिश्री का भोग लगाते हैं। ब्रज के हर मंदिर में इस दिन भव्य उत्सव होता है और चारों तरफ आनंद का माहौल रहता है।

शादी के लिए शुभ दिन

फुलेरा दूज को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन विवाह के लिए किसी ज्योतिषीय गणना की जरूरत नहीं होती। यही कारण है कि इस दिन बहुत सारी शादियां होती हैं। इसे सर्दी के मौसम की आखिरी शादी का शुभ दिन भी कहा जाता है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।