Puja Deepak Bati Niyam: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बिना दीपक जलाए कोई भी पूजा अधूरी रहती है। दीपक प्रज्वलित करने से न केवल देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। पूजा के समय प्रायः घी, सरसों या किसी अन्य तेल में रुई की बाती बनाकर दीपक जलाया जाता है। सामान्यतः दीपक में दो प्रकार की बाती का उपयोग किया जाता है। लंबी बाती और गोल बाती। दोनों का अपना अलग धार्मिक महत्व होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि ये दोनों प्रकार की बातियां अलग-अलग देवी-देवताओं और पितरों के लिए समर्पित की जाती हैं। आइए जानते हैं कि कौन-सी बाती किस देवता या पितृ के समक्ष जलाना शुभ माना जाता है।

किन्हें जलाएं गोल बाती

गोल बाती, जिसे फूल बाती भी कहा जाता है। इस बाती का महत्व भी अपने आप में विशेष है। शास्त्रों के अनुसार, गोल बाती वाला दीपक ब्रह्मा जी, इंद्र देव, भगवान शिव, विष्णु जी और अन्य देवताओं की पूजा के समय जलाना शुभ होता है। इसके अलावा, तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाते समय भी गोल बाती का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर में स्थिरता, शांति और मां लक्ष्मी का स्थायी वास बना रहता है। साथ ही, जब आप पीपल या बड़ के पेड़ की पूजा करें, तो केवल गोल बाती का दीपक ही जलाएं। भूलकर भी इस समय लंबी बाती का प्रयोग न करें, क्योंकि यह पूजा के शास्त्रीय नियमों के विपरीत माना जाता है।

किन्हें जलाएं लंबी बाती का दीपक

हिंदू शास्त्रों के अनुसार, लंबी बाती वाला दीपक अत्यंत शुभ माना जाता है, लेकिन इसे केवल विशेष पूजा-अवसरों पर ही जलाना चाहिए। ऐसी बाती मां लक्ष्मी, दुर्गा जी, सरस्वती देवी और अन्य देवियों की पूजा के समय, कुल देवता की आराधना या आंवला वृक्ष के नीचे दीपक जलाने में उपयोग की जानी चाहिए। लक्ष्मी जी के सामने लंबी बाती जलाने से धन-संपत्ति में वृद्धि होती है, जबकि कुल देवता की पूजा में इसका प्रयोग वंश-वृद्धि और परिवार की समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि लंबी बाती जलाने से सुख, शांति, ऐश्वर्य और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होती है।

यदि आप अमावस्या या किसी विशेष तिथि पर पितरों के लिए दीपक जला रहे हैं, तो हमेशा लंबी बाती का ही प्रयोग करें। गोल बाती जलाने से पितर असंतुष्ट हो जाते हैं, जिससे घर में दरिद्रता, अशांति और बीमारियों का प्रभाव बढ़ सकता है। कहा जाता है कि लंबी बाती से जलाया गया दीपक पितरों को प्रसन्न करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा एवं सुख-समृद्धि लाता है।

नवंबर माह कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास हो सकता है। नवंबर माह में हंस राजयोग, नवपंचम राजयोग, रुचक, विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं। 12 राशियों के लिए नवंबर माह कैसा होगा। जानें मासिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
कुंभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमीन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।