Name Astrology: किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होती है। हम सभी को किसी न किसी नाम से ही जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार नाम सिर्फ संबोधन के लिए ही नहीं होता बल्कि इसका प्रभाव हमारे जीवन और व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। इसलिए बच्चे के नामकरण संस्कार का विधान है। यहां हम जानेंगे A अक्षर से शुरू नाम वाले लोगों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें। जिन लोगों का नाम “अ” या “ए” से प्रारंभ होता है वे बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं। ए को नंबर 1 से जोड़कर देखा जाता है।

A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग प्रभावशाली शख्सियत के मालिक होते हैं। ये लोग काफी मेहनती और धैर्यवान होते हैं। इन लोगों में परिस्थि‍ति के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता होती है। ये लोग जब तक लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाते हार नहीं मानते। ये अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने जता नहीं पाते लेकिन ये अपने रिश्तों को पूरा महत्व देते हैं। इन्हें घुमा-फिराकर बातें करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये अपनी बातों को स्पष्ट तरीके से सबके सामने रख देते हैं।

इस अक्षर से जुड़े नाम वाले लोग काफी हिम्मती भी होते हैं। लेकिन वहीं गुस्सैल भी होते हैं। इन्हें Attractive दिखना और Attractive दिखने वाले लोग काफी पसंद आते हैं। यह लोग भावुक होते है और असहाय व्यक्तियों की सहायता करना इन्हें अच्छा लगता है। ये लोग अपनी मेहनत और चातुर्यता से अपने जीवन में सफल होते हैं। ये अपने चाहने वालों को खुश रखने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये मस्त मौजी मिजाज़ के भी होते हैं सुनते सबकी हैं लेकिन करते सिर्फ अपने मन की हैं। इन्हें अपना मान-सम्मान सबसे प्रिय होता है। हथेली में ऐसा शुक्र पर्वत होना सुख-समृद्धि का माना जाता है सूचक, आप भी करें चेक

ये लोग अगर एक बार क्रोधित हो जाएं तो ये सामने वाले को इतना कुछ बोल देते हैं जिसका पछतावा इन्हें जीवन भर रहता है। ये रोमांस के मामले में थोडा पीछे ही होते है। इस अक्षर से जुड़े नाम वाले लोग लेखन, टेक्नोलॉजी, गुप्तचर, न्यायलय, पुलिस, पत्रकार, कलाकार, सर्जन, होटल इत्यादि से जुड़े क्षेत्रो में अच्छी सफलता हासिल कर पाते हैं। इनका विवाह ज्यादातर 25, 27, 29, 30 और 31 वर्ष की आयु में होता है। जिद्दी और जुनूनी होते हैं जून महीने में जन्मे लोग, इस खूबी के चलते किसी का भी जीत लेते हैं दिल