कोई भी रिश्ता प्यार से टिका होता है। प्यार है तो जिंदगी खूबसूरत है। लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, सारे रिश्ते प्यार और विश्वास पर ही टिके होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आप जान सकते हैं कि आपका पार्टनर रोमांटिक है या नहीं। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि की विशेषताओं का वर्णन किया गया है। इसी के आधार पर ज्योतिष बताता है कि किसी भी राशि का व्यक्ति कितना रोमांटिक होता है।
मेष (Aries)
मेष राशि के लोगों में बहुत साहस और ऊर्जा होती है क्योंकि वे मंगल से प्रभावित होते हैं। अगर हम बात करें कि ये लोग प्यार में कैसे होते हैं तो ये लोग प्यार में बहुत आगे होते हैं। इन लोगों का मूड हमेशा प्यार से भरा रहता है। ये लोग अपने पार्टनर के प्रति काफी प्रोग्रेसिव होते हैं। जीवनसाथी को नज़रअंदाज करना पसंद नहीं होता है। इन जातकों का स्वभाव यह होता है कि इनमें प्रेम की भावना का अभाव होता है और इनका रुझान शारीरिक आकर्षण की ओर अधिक होता है।
वृषभ (Taurus)
इस राशि के जातक अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं। यह आपके पार्टनर को ज्यादा से ज्यादा समय देने में विश्वास रखते हैं। इस राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। रिश्ते में उनका पहला कदम प्यार की भावना और फिर शारीरिक आकर्षण होता है। इस राशि के लोग जब प्यार में पड़ते हैं तो अपने पार्टनर का बहुत ख्याल रखते हैं और उन्हें हमेशा खुश रखते हैं।
कर्क (Cancer)
इस राशि के लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं और जल्द से जल्द अपने रिश्ते को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोग भावनाओं को लेकर काफी मजबूत होते हैं। लेकिन ये अपने पार्टनर के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं। इस राशि के लोग जब प्यार में पड़ते हैं तो प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ये अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इस राशि के लोग अपने प्यार और व्यवहार से अपना पार्टनर आसानी से बना लेते हैं। इस राशि के लोगों में अपने पार्टनर को प्यार करने की अद्भुत कला होती है। इस राशि के लोग अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए दुनिया की परवाह नहीं करते।