Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्र, 9 ग्रह और 12 राशियों का वर्णन मिलता है। इन 12 राशियों से जुड़े हर व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व अलग- अलग होता है। साथ ही इनकी पसंद और ना पसंद भी भिन्न- भिन्न होती है। क्योंकि इन 12 राशियों पर अलग- अलग ग्रह का आधिपत्य है और उन ग्रहों की प्रकृति भी एक- दूसरे से भिन्न है।

आज हम ऐसी 3 राशियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिनसे जुड़े लोग हरफनमौला होते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: इस राशि के लोग हरफनमौला माने जाते हैं। ये लोग घूमने- फिरने के भी शौकीन होते हैं। ये लोग जिंदगी के पूरे मजे लेते हैं। साथ ही ये लोग सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। ये लोग अनेक विधाएं जानने वाले होते हैं। वृष राशि के स्वामी शुक्र देवता हैं, जो इनको ये गुण प्रदान करते हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातक मनमौजी और हरफनमौला होते हैं। ये लोग कर्मठ और मेहनती भी होते हैं। क्योंकि मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो इनको ये खूबी प्रदान करते हैं। ये लोग रिश्ता निभाना अच्छे से जानते हैं। ये लोग रिश्ते के प्रति समर्पित होते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। ये जिस भी काम को जब तक पूरा नहीं कर लेते तब तक चैन से नहीं बैठते। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं। साथ ही ये लोग उत्तेजना से भरे होते हैं। ये लोग हर टैलेंट को सीखने की कोशिश करते हैं। (यह भी पढ़ें)- Jaya Ekadashi 2022: आज है जया एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मान्यताएं और सबकुछ

कन्या राशि: बुध के स्वामित्व वाली कन्या राशि के जातक व्यवस्थित और समझदार होते हैं। साथ ही ये लोग हरफनमौला माने जाते हैं। ये लोग जिंदगी के हर पल का आनंद लेते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड भी होते हैं और बिजनेस में खूब धन कमाते हैं। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। साथ ही सब कामों में कुशल होते हैं। ये लोग अनेक विधाओं को जानने वाले होते हैं। इन्हें नई- नई चीजे सीखने में मजा आता है। (यह भी पढ़ें)- सामुद्रिक शास्त्र: अगर शरीर के इस अंग पर है तिल तो मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानिए