Mulank Six: अंक विज्ञान में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, कामुकता, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख और लैविश लाइफ का कारक माना गया है। वहीं शुक्र ग्रह का संबंध 6 नंबर से माना गया है। आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 बनता है। इन मूलांक में जन्मे लोग जीवन में सभी सुख- सुविधाओं को भोगते हैं। साथ ही इन लोगों को जीवनसाथी केयरिंग और सुंदर होता है। वहीं यह लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही इन लोगों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा होती है। आइए जानते हैं ये इन मूलांक से जुड़ी अन्य जानकारी…
मिलती है सभी सुख- सुविधाएं
अंक शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह से जुड़े लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। साथ ही इन लोगों को जीवन में सभी सुख- सुविधाएं मिलती हैं। वहीं ये लोग घूमने- फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये जिस महफिल में जाते हैं वहां रंग जमा देते हैं। इनको सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने का भी शौक रहता है। इन लोगों पर बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है। इन लोगों का नेचर केयरिंग होता है। साथ ही ये लोग व्यवहारिक होते हैं। ये लोग वर्तमान में जीते हैं।
शुक्र ग्रह की रहती है विशेष कृपा
मूलांक 6 से जुड़े लोग शुक्र ग्रह की कृपा से अतिधनवान बनते हैं। साथ ही ये लोग जीवन शान- ओ- शौकत से जीते हैं। साथ ही आपको बता दें कि अगर मूलांक 6 से जुड़े लोगों की मूलांक 7 से जुड़े लोंगों के साथ अच्छी कम्पैटिबिलिटी खाती है। साथ ही अंक 6 से जुड़े लोग अगर फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग, नाटक और फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं तो इनको अच्छा लाभ मिलता है।
वहीं अगर कारोबार की बात करें तो ये लोग अगर वस्त्र, लग्जरी आयटम, हीरा, सोने- चांदी से जुड़ा काम- कारोबार करें, तो इनको अच्छी ग्रोथ मिलती है। साथ ही ये लोग शनि ग्रह से संबंधित भी कार्य कर सकते हैं। क्योंकि शनि देव की शुक्र ग्रह के साथ मित्रता है।