Numerology Number 6: अंक ज्योतिष भविष्य जानने की विद्या है। इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में जाना जा सकता है। जिन लोगों का जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होगा। इस मूलांक के लोग धन के मामले में काफी लकी माने जाते हैं। इन्हें अमूमन जीवन में सभी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। ये अपनी जिंदगी शानो-शौकत से जीना पसंद करते हैं। सुख-समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह अंक 6 के स्वामी माने जाते हैं।

इस अंक के लोगों को साफ और सुंदर दिखने की आदत होती है। ये खूबसूरती की तरफ काफी जल्दी आकर्षित होते हैं। ये अपने स्वभाव से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है। ये देखने में अपनी वास्तविक उम्र से छोटे लगते हैं। ये काफी जल्दी किसी की तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ये लोग खाने-पीने के भी काफी शौकिन होते हैं। इस मूलांक की स्त्रियां काफी सुंदर और प्रभावशाली व्यक्तित्व की होती हैं। ये अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं।

ये शीघ्र ही किसी के साथ भी घुल मिल जाते हैं। इनकी लव लाइफ से ज्यादा इनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। लेकिन इस मूलांक वाले लोगों में थोड़ी शक करने के भी आदत होती है। जिस कारण इन्हें कई बार प्रेम संबंधों में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इस मूलांक के लोग अच्छे सलाहकार बनते हैं। ये लोगों का मार्गदर्शन करने में माहिर होते हैं। ये किसी भी समस्या का समाधान करने में सक्षम होते हैं। ये काफी क्रिएटिव होते हैं। संगीत और साहित्य में इनकी अच्छी रुचि होती है। (यह भी पढ़ें- शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या से हैं परेशान, तो शनि त्रयोदशी पर करें ये ज्योतिषीय उपचार)

ये अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाते हैं। ये अगर मेहनत से कोई काम करें तो इन्हें सफलता मिलने के प्रबल आसार रहते हैं। ये अपनी बातों से किसी पर भी गहरी छाप छोड़ने में माहिर होते हैं। ये थोड़े खर्चीले स्वभाव के भी होते हैं और कई बार बेवजह में पैसा खर्च कर देते हैं। ये काफी रोमांटिक भी होते हैं और अपने पार्टनर का पूरा ख्याल रखते हैं। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि की लड़कियों की पर्सनैलिटी मानी जाती है सबसे अट्रैक्टिव, हर कोई इनका हो जाता है दीवाना)