Shani Gochar 2022: ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। आपको बता दें कर्मफल दाता शनि देव 29 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शनि के प्रवेश करते ही कुछ राशियां साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में आतीं हैं। वहीं कुछ राशियों को इससे मुक्ति मिलती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किन शनि के गोचर करने से किन राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव शुरू हो जाएगा और शनि देव के प्रकोप से बचने के क्या उपाय हैं…

इन 2 राशियों पर शुरू होगा ढैय्या का प्रभाव:

शनि देव के कुंभ राशि में गोचर करते ही मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वाले इसकी चपेट में आ जाएंगे। आपको बता दें शनि ढैय्या की अवधि ढाई साल की होती है और इस समय शनि व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। हां अगर जन्मकुंडली में शनि सकारात्मक मतलब उच्च के विराजमान हैं, तो शनि के नकारात्मक फलों में कुछ कमी आ सकती है। लेकिन यहां हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैंस जिनको करने से आप शनिदेव के प्रकोप से बच सकते हैं।

सरसों के तेल का जलाएं दीपक:

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन विशेष माना गया है। इस दिन शनि देव की प्रतिमा पर सरसों के तेल का दीपक जलाकर, सरसों का तेल जरूर चढ़ाएं। साथ ही उन्हें काला कपड़ा अर्पित करें। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होंगे और ढैय्या के प्रभाव में भी कमी आएगी।

इस रुद्राक्ष को करें धारण:

शनिवार के दिन सातमुखी रुद्राक्ष को गंगाजल में धोकर धारण करें। मान्यता है ऐसा करने से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। शनिवार के दिन ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ और ऊं शं शनिश्चरायै नमः’ इन दो मंत्रों का जाप करें। इस दिन जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान भी जरूर करें। ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। (यह भी पढ़ें)- Hindu Nav Varsh 2022: हिंदू नववर्ष के राजा होंगे शनि और मंत्री होंगे गुरु, इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं का करें दान:

ज्योतिष के अनुसार शनिवार के दिन काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने को किसी गरीब को दान देने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। इस दिन खुद काले रंग का परहेज करें। इससे घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। (यह भी पढ़ें)- Chaitra Navratri 2022: मां दुर्गा की पूजा- अर्चना के साथ नवरात्र में करें ये ज्योतिषीय उपाय, घर में रहेगी सुख- समृद्धि