Shani Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव एक क्रूर ग्रह हैं। शनि देव को कलयुग में न्याय का देवता कहा जाता है। यह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वहीं जिन राशियों पर शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या चलती है, उन्हें शनि देव अधिक कष्ट देते हैं।

ज्योतिष के अनुसार तीन राशियां ऐसी भी है, जिन्हें शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान भी कष्ट नहीं देते हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन की राशियां हैं, जिन्हें शनि देव साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान परेशान नहीं करते हैं।

मकर राशि

मकर राशि शनि देव की प्रिय राशि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातक को शनि देव ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। जब इस राशि में शनि देव गोचर करते हैं, तो इस राशि के जातकों को कई लाभ होने की मान्यता है।

तुला राशि
शनि देव तुला राशि में उच्च होते हैं। शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव इस राशि के जातकों पर बहुत ही कम होता है।

कुंभ राशि
कुभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि देव इस राशि के जातकों के लिए शुभ माने जाते हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव इस राशि के जातकों पर उतना नहीं पड़ता, जितना अन्य राशियों के जातकों पर पड़ता है।

शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या के उपाय

जिन जातकों पर शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या चलती है। उन्हें आर्थिक संकट सहित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत के कई उपाय बताए गए हैं।

-शनिवार के दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें।
-शनि देव मंदिर में शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
-शनिवार के दिन व्रत रहें और काले तिल का दान करें।
-शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।