Zodiac Sign Astrology: चाहे घर हो, ऑफिस हो या फिर पूरा समाज, हर कोई चाहता है कि उनकी वाहवाही होती रहे। कोई अपनी खूबसूरती तो कोई अपने गुणों और बोली से दूसरों को आकर्षित करता है। कई बार प्रेम में पड़कर तो कभी उनकी चाल-ढाल को देखकर लोग अट्रैक्ट करते हैं।

आमतौर पर लड़के लड़कियों की खूबसूरती या फिर प्यार में पड़कर उनपर मोहित हो जाते हैं। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र भी मिलता है कि कई लड़कियों के इतने आकर्षक होने के पीछे उनकी राशियां भी जिम्मेदार होती हैं। बता दें कि 12 राशियों में 3 राशियों में आकर्षण और सम्मोहन का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि इनके असर से बच पाना मुश्किल हो जाता है।

वृष: बताया जाता है कि वृष राशि की लड़कियों का आकर्षण किसी से कम नहीं होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस राशि की लड़कियों को खूबसूरती की देवी का दर्जा दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जैसे मां लक्ष्मी का स्वरूप सौम्य, सुंदरता और शक्ति का है, साथ ही अनंत काल तक स्थिर रहता है – ठीक वैसे ही इस राशि की महिलाओं की खूबसूरती भी अनंत काल तक होती है।

सिर्फ इतना ही नहीं, वृषभ राशि की युवतियों और महिलाओं में एक विशेष खासियत ये होती है कि इन्हें किसी से अपनी बात मनवाने के लिए ज्यादा परिश्रम नहीं करना पड़ता है। लोग बस उनके चेहरे को देखकर ही मोहित होकर उनकी बातें मान लेते हैं।

मिथुन: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मिथुन राशि की महिलाओं को बेहद आकर्षित माना जाता है। बताया जाता है कि मिथुन राशि की महिलाएं किसी अप्सरा से कम नहीं होती हैं। कहते हैं कि जिस तरह भगवान इंद्र की अप्सराओं की सुंदरता अंतहीन होती है, ठीक वैसे ही जिन महिलाओं की राशि मिथुन होती है, वो बेहद खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। यही नहीं, ये महिलाएं ज्यादा उम्र तक जवां दिखती हैं। बताया जाता है कि उम्रदराज होने के बावजूद इनमें बढ़ती उम्र के लक्षण नजर नहीं आते हैं।

वृश्चिक: कहा जाता है कि वृश्चिक राशि की लड़कियों में खूबसूरती और आकर्षण का असीमित भंडार होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस राशि की महिलाओं के आंखों में और चेहरे पर गजब का सम्मोहन होता है। माना जाता है कि इनके चेहरे को देखकर किसी का उन पर मोहित होने से बच पाना मुश्किल ही नहीं, असंभव होता है।