Numerology: अंक शास्त्र अनुसार व्यक्ति के ऊपर अंंकों का विशेष प्रभाव पड़ता है। क्योंकि जब भी किसी व्यक्ति का किसी तारीख पर होता है तो उसका एक मूलांक बनता है और उस मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है। इसलिए उस व्यक्ति का नेचर और व्यक्तित्व अन्य लोगों से अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं। अंंक 6 के बारे में, जिसका शुक्र ग्रह से माना जाता है।

आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। ये लोग रिलेशनशिप में ईमानदार और लॉयल माने जाते हैं। ये रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों की अन्य दिलचस्प बातें…

रिलेशनशिप में होते हैं ईमानदार और लॉयल

अंक शास्त्र अनुसार मूलांक 6 से जुड़े लोग ईमानदार और लॉयल होते हैं। साथ ही ये लोग अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। साथ ही इन लोगों को जल्दी गुस्सा नहीं आता लेकिन जब आता है भूकंप की तरह खतरनाक हो जाते हैं। ये अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश रखते हैं और हर जरूरत का ख्याल भी रखते हैं। वहीं ये लोग थोडे़ मूडी भी होते हैं। साथ ही ये लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ये पार्टनर के साथ चीटिंग नहीं करते।

कला प्रेमी होते हैं

मूलांक 6 से जुड़े लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही इन लोगों को संगीत सुनने में आनंद आता है। ये लोग अच्छे कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं। वहीं ये लोग हर परिस्थिति में मस्त रहते हैं। ये न तो टेंशन देते हैं और न ही लेते हैं। ये लोग मित्रता करने में काफी माहिर होते हैं। वहीं ये लोग थोड़े मजाकिया किस्म के होते हैं। वहीं ये लोग थोड़े जिद्दी होते हैं। जो ठान लेते हैं, उसको पाकर ही दम लेते हैं।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम और पैसा

वहीं अगर आप मूलांक 6 से जुड़े लोगों के करियर की बात करें तो ये लोग कला, मॉडलिंग, फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में ज्यादा नाम कमाते हैं। साथ ही अगर इन लोगों के रोग की बात करें तो इन लोगों को  शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024