Numerology: अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। वहीं इन अंकों पर नवग्रहों का आधिपत्य होता है। इनसलिए इन नंबरों से जुड़े लोगों का व्यक्तित्व और नेचर एक- दूसरे से अलग होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं। अंंक 6 के बारे में, जिसका शुक्र ग्रह से माना जाता है।
आपको बता दें कि महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 बनता है। वहीं इस मूलांक से जुड़े लोग रिलेशनशिप में ईमानदार और लॉयल माने जाते हैं। ये रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और सामने वाले से भी यही अपेक्षा रखते हैं। ये लोग अपने पार्टनर का जीवनभर साथ निभाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 6 से जुड़े लोगों की अन्य दिलचस्प बातें…
रिलेशनशिप में होते हैं ईमानदार और लॉयल
मूलांक 6 से जुड़े लड़के अपने पार्टनर का खूब ख्याल रखते हैं। साथ ही ये लोग रिलेशनशिप में ईमानदार और लॉयल होते हैं। ये लोग अपने पार्टनर से हर बात शेयर करते हैं। साथ ही अपने पार्टनर को खुश करने पूरी कोशिश करते हैं। साथ ही ये लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में रिश्ते को पूरी शिद्दत से निभाते हैं। ये पार्टनर के साथ चीटिंग नहीं करते।
होते हैं फैशनेबल और कला प्रेमी
मूलांक 6 से जुड़े लड़के बहुत फैशनेबल होते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी भी होते हैं। ये अच्छे कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं। वहीं ये लोग हर परिस्थिति में मस्त रहते हैं। ये न तो टेंशन देते हैं और न ही लेते हैं। शुक्र को भौतिक सुखों का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र के कारण ही मूलांक 6 वाले जातकों को लग्जरी चीजें ज्यादा आकर्षित करती हैं। इस मूलांक से जुड़े लड़के बोल्ड होते हैं। साथ ही इनको जो बोलना है वो मुंह पर ही बोल देते हैं।
इन क्षेत्रों में मिलती है सफलता
मूलांक 6 से जुड़े लोग कला, मॉडलिंग, फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में ज्यादा नाम कमाते हैं। साथ ही अगर इन लोगों के रोग की बात करें तो इन लोगों को शुगर, शुक्राणु या हृदय से संबंधित रोग हो सकते हैं। मूलांक 6 वालों की कम्पैटिबिलिटी मूलांक 7 वालों के साथ सबसे अच्छी रहती है। इसके अलावा मूलांक 5 वालों के साथ भी रिश्ते अच्छे रहते हैं।