Budh Effect Number: अंकों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। आपने देखा होगा कोई अंक हमारे लिए शुभ होता है तो कोई अशुभ। आपको बता दें कि अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 अंकों का वर्णन मिलता है। इन अंकों पर किसी ना किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 5 के बारे में। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। जिसके स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। इसलिए बुध ग्रह के प्रभाव इस मूलांक के लोग धन जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। साथ ही ये लोग अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों की खास बातें …

धन जोड़ने में होते हैं माहिर: 

मूलांक 5 वाले लोग धन जोड़ने में माहिर होते हैं। ये लोग अच्छा बैंक बैलेंस बना लेते हैं। साथ ही योग मनी माइंडेड होते हैं। ये लोग खुलकर खर्च करने और जमकर मेहनत करने में विश्वास करते हैं। बुध ग्रह को वाणी का भी कारक माना जाता है। इसलिए  इसलिए इन लोगों की तार्किक क्षमता और कम्यूनिकेशन स्किल बहुत अच्छा होता है। ये लोग बिजनेस में नए- नए आईडिया का प्रयोग करके खूब धन कमाते हैं।

विपरीत परिस्थियों में भी बने रहते हैं शांत:

मूलांक 5 वाले लोग अपने भीतर तमाम तरह की खूबसूरती को बंटोरे हुए होते हैं। मूलांक पांच के जातक अपने बुद्धि के बल पर हर परिस्थिति को संभाल लेते हैं और विपरीत से विपरीत परिस्थियों में भी शांत बने रहते हैं। मूलांक पांच वाले लोगों के भीतर एकाग्रता का अभाव रहता है। अमूमन ये अपना हर काम जल्दबाजी में करते हैं और कई बार इसी के चलते चोट खा जाते हैं। ये लोग स्पष्टवादी भी होते हैं और अधिक बोलने वाले होते हैं।

बनते हैं बड़े व्यवसायी:

मूलांक 5 वाले लोग व्यापार और उद्योग धंधों में अच्छी सफलता पाते हैं। या फिर ये लोग बैंक में जॉब शिक्षक या कोचिंग करने वाले होते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है। इस मूलांक वाले लोगों को दिमाग से संबंधित रोग हो सकते हैं। साथ ही ये लोग कम उम्र में ही बड़े व्यवसायी बन जाते हैं। बिजनेस में अपनी बातों से सामने वाले को आकर्षित करके खूब धन कमाते हैं। (यह भी पढ़ें)- Sun Transit: ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत

भगवान गणेश की करनी चाहिए पूजा:

मूलांक पांच वाले लोगों को बुध देव की उपासना करनी चाहिए। इस अंक के जातकों के लिए माता सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा अत्यंत शुभ फलदायी रहेगी। गणपति की साधना से इनके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और यश और कीर्ति बढ़ेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। (यह भी पढ़ें)- मासिक राशिफल, मार्च 2022: इस महीने मकर राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, मेष समेत 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ, जानें सभी राशियों का हाल