ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का अध्ययन किया जाता है। व्यक्ति के जन्म के समय और ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार उसकी राशि निर्धारित होती है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होती है, जिसका प्रभाव जातक के स्वभाव और उसकी जिंदगी पर पड़ता है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो राशियों का व्यक्ति की जिंदगी में बड़ा महत्व होता है। किसी भी व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी बातें उसकी राशि के द्वारा बताई जा सकती हैं।

ज्योतिष शास्त्र में ऐसी चार राशियों का जिक्र किया गया है, जो स्वभाव से बेहद ही निडर होते हैं। यह अपनी जिंदगी में आने वाली बड़ी-से-बड़ी मुसीबत का डटकर सामना करते हैं। साथ ही इन्हें खतरों से खेलना भी काफी पसंद होता है।

मेष राशि: मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। उनके स्वभाव के अनुरूप ही इस राशि के जातक भी बेहद ही निडर और साहसी होते हैं। एक बार यह किसी लक्ष्य को ठान लें तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इनका आत्मविश्वास इतना शक्तिशाली होता है कि बड़ी-से बड़ी चुनौती और मुसीबत का भी यह अपने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास से सामना करते हैं। इन्हें खतरों से खेलना काफी पसंद होता है, इस कारण यह अक्सर मुसीबत में भी फंस जाते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक अपने जीवन में हर सुख-सुविधाओं को प्राप्त कर लेते हैं। यह बेहद ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। हालांकि स्वभाव से यह बहुत गुस्सैल होते हैं। जिसके कारण कई बार गुस्सा करना इन्हें महंगा भी पड़ जाता है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातक बुद्धिमत्ता के धनी होते हैं। अपने स्वाभिमान और मान-सम्मान को बचाने के लिए यह किसी से भी भिड़ जाते हैं। अपनी जिंदगी में यह हर फैसला सोच-समझकर लेते हैं। कोई भी परिस्थिति आने पर यह घबराते नहीं हैं बल्कि उसका डटकर सामना करते हैं।

मकर राशि: मकर राशि के जातक बेहद ही निडर और बुद्धिमान होते हैं। इनमें साहस की बिल्कुल भी कमी नहीं होती। यह जिस भी काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरी शिद्दत से करते हैं। हालांकि इनके लिए आत्मसम्मान सबसे ज्यादा प्रिय होता है, जिसको लेकर यह कभी समझौता नहीं करते।