ज्योतिष शास्त्र में राशियों का खास महत्व है। इन्हीं से मनुष्य के स्वभाव और बुद्धि का निर्धारण होता है। राशियों के असर से ही जातक के गुण भी तय होते हैं। कौन सा मनुष्य कितना प्रतिस्पर्धी होगा, ये भी बहुत हद तक राशि पर ही निर्भर करता है। प्रतिस्पर्धी मनुष्य हमेशा जीवन में आगे रहते हैं और उन्हें कभी धन की कमी नहीं खलती। आज हम आपको ऐसी चार राशियों के बारे में बता रहे हैं जो प्रतिस्पर्धी मानी जाती हैं और उन्हें कभी धन की कमी नहीं खलती।
मिथुन राशि के जातक नहीं मानते हार- ज्योतिष के मुताबिक, मिथुन राशि के लोगों के दिमाग में भविष्य की योजनाएं बहुत पहले से चल रही होतीं हैं। ये हमेशा एक कदम आगे सोचकर अपनी प्लानिंग करते हैं। कंपटीशन में इन्हें पछाड़ पाना मुश्किल होता है। अपनी प्रतिस्पर्धी सोच के कारण मिथुन राशि के जातकों को कभी रुपए-पैसे की कमी नहीं हो पाती।
धनु राशि के जातक धन के मामले में होते हैं लकी- धनु राशि के लोग लक्ष्य प्राप्ति के क्रम में बेहद अनुशासित तरीका अपनाते हैं। इनके जीवन का अनुशासन ही इन्हें आगे ले जाता है। ये अपना रास्ता खुद बनाते हैं और कभी हार नहीं मानते। इसी प्रवृति के कारण धनु राशि वालों के जीवन में हमेशा धन की भरमार रहती है।
कन्या राशि के लोग बनाते हैं अपनी अलग पहचान- कन्या राशि के जातक प्रतिस्पर्धी प्रवृति के कारण लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। ऐसे लोग कभी किसी नए काम को करने में हिचकते नहीं और जीवन में हर तरह का रिस्क लेने के लिए तैयार होते हैं। कन्या राशि के जातक कभी धन की परेशानी का सामना नहीं करते और हर मुश्किल में लड़ने की क्षमता ररखते हैं।
वृश्चिक राशि के जातक होते हैं जुझारू- वृश्चिक राशि के जातक कभी अपनी हार नहीं मानते और इसी कारण इनकी जीत की संभावना ज्यादा होती है। ये हर चुनौती को स्वीकार करते हैं और पूरी ताकत से कठिनाइयों का सामना करते हैं। वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में धन की कमी नहीं होती और अपने कामों से ये और धनवान बनते हैं। ज्योतिष की मानें तो वृश्चिक राशि वाले हर जगह अपनी बात मजबूती के साथ रखते हैं और उसे मनवाते भी हैं।